फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Supervisor kidnapped, took 50 thousand and left him in the forest

Chandigarh News: सुपरवाइजर को किया अगवा, 50 हजार लेकर जंगल में छोड़ा

Sun, 30 Jun 2024 05:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Supervisor kidnapped, took 50 thousand and left him in the forest
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा में साफ-सफाई का टेंडर लेने वाली कंपनी के सुपरवाइजर रोबिन सिंह निवासी डड्डूमाजरा कॉलोनी का दो बदमाशों ने अपहरण कर लिया। नशे में धुत बदमाशों ने रोबिन के सिर में ईंट मारकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आंखों पर पट्टी बांध जंगल में लेे गए। जंगल में बीयर की बोतल तोड़कर कई जगह हमला कर लहूलुहान कर दिया। रोबिन को डरा-धमकाकर बदमाश अपने खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवा कर फरार हो गए। इसके बाद घायल रोबिन को उसके साथियों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल रोबिन के बयान दर्ज कर सेक्टर-36 थाने में दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मूलरूप से जिला करनाल के असंध के गांव राहड़ा के रहने वाले रोबिन ने बताया कि वह आकांक्षा कंपनी में सुपरवाइजर है। इस कंपनी को डंपिंग ग्राउंड डड्डूमाजरा में कूड़े की सफाई का टेंडर मिला है। शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे वह सेक्टर-53 में अलॉट जमीन में कूड़े से गड्ढा भरने के काम में लगा था। उसके साथ चालक विष्णु पांडे भी था। इसी बीच बाइक पर दो युवक आए और बहस करते हुए गाली-गलौच करने लगे। वे दोनों नशे में थे। देखते ही देेखते उन्होंने उसके सिर में ईंट दे मारी। इसके बाद चक्कर खाकर वह गिरा और बेहोश हो गया। उसके गिरने पर बदमाश आंखों पर पट्टी बांधकर सुनसान जगह पर ले गए और जब पट्टी खोली तो वह जंगल में था। बदमाशों ने कहा कि अगर जान बचानी है तो 50 हजार रुपये दे लेकिन उसने कहा कि इतने पैसे नहीं हैं। इससे गुस्साए बदमाशों ने जंगल में पड़ी कांच की बीयर की बोतल तोड़कर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

ठेकेदार से 50 हजार रुपये गूगल पे मंगवाए तो बची जान
बदमाशों की धमकी व हमले से डर कर अपने ठेकेदार को फोन किया और 50 हजार रुपये गूगल-पे करने के लिए कहा। जब कुछ देर तक पैसे नहीं आए तो बदमाशों ने दोबारा रोबिन पर कांच की टूटी बोतल से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद उसने फिर ठेकेदार को फोन किया और अपनी जान को खतरा बताते हुए पैसे ट्रांसफर करने की गुजारिश की। पैसे उसके पास आते ही अपने खाते में 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवाकर बदमाश फरार हो गए। इसके बाद घायल को उसके अन्य साथियों ने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी बदमाश कुलदीप और अजय के खिलाफ आईपीसी एक्ट 364, 365, 384, 379बी, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed