फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Super thrill of Super Over...Hansraj Cricket Academy won the crown by defeating CL Champs

Chandigarh News: सुपर ओवर का सुपर रोमांच...सीएल चैंप्स को हराकर हंसराज क्रिकेट अकादमी ने पहना ताज

Fri, 10 May 2024 05:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Super thrill of Super Over...Hansraj Cricket Academy won the crown by defeating CL Champs
चंडीगढ़। हंसराज क्रिकेट अकादमी ने सीएल चैंप्स को रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर के दौरान नौ विकेट से हराकर प्रथम महात्मा हंसराज बॉयज अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता। फाइनल मुकाबला वीरवार को बाबा बालक नाथ क्रिकेट ग्राउंड, कैंबवाला में खेला गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए हंसराज क्रिकेट अकादमी पंचकूला ने 183 रन बनाए। जवाब में सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी पंचकूला ने भी निर्धारित 35 ओवर में नौ विकेट पर 183 रन बनाए। मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी ने एक ओवर में एक विकेट पर 11 रन बनाए। जवाब में हंसराज क्रिकेट अकादमी ने एक विकेट पर केवल पांच गेंदों में 17 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल मैच नौ विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

मौके पर चंडीगढ़ यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देवेंदर शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की पूर्व महासचिव रंजीता मेहता, यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आलोक कृष्ण, क्रिकेट कोच शर्मा, टूर्नामेंट आयोजक अमरजीत कुमार के साथ पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी :
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज : हंसराज क्रिकेट अकादमी, पंचकूला के हरफनमौला खिलाड़ी पारस (छह मैचों में दो नाबाद शतक और एक अर्धशतक के साथ कुल 355 रन)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज : सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पंचकूला के अखिलेश बिंदल (छह मैचों में कुल 12 विकेट लिए)
सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर : हंसराज क्रिकेट अकादमी, पंचकूला के प्रथम महाजन
टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर-सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी : हंसराज क्रिकेट अकादमी, पंचकूला के हरफनमौला खिलाड़ी पारस (दो नाबाद शतक के साथ कुल 356 रन बनाए और छह मैचों में सात विकेट लिए)
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच मैन ऑफ द मैच : हरीश कुमार (पांच विकेट लिए) हंसराज क्रिकेट अकादमी, पंचकूला
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक : जश्नजोत सिंह सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी, पंचकूला फाइनल मैच में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article