{"_id":"5723aba14f1c1b0679a91b43","slug":"sunped-issue-cbi-special-court-faridabad-issue-cbi-panchkula-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनपेड़ केस: CBI कोर्ट में 11 आरोपी पेश, सुनवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनपेड़ केस: CBI कोर्ट में 11 आरोपी पेश, सुनवाई नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
सीबीअाई रेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बहुचर्चित सुनपेड़ अग्निकांड मामले में शुक्रवार को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत में मामले के सभी 11 आरोपी पेश हुए। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता जितेंद्र द्वारा पॉलीग्राफ टेस्ट से इंकार के बाद बहस होनी थी। इस मामले में बचाव पक्ष के वकील द्वारा बहस की जानी थी। लेकिन शिकायतकर्ता के वकील के कोर्ट में न पहुंचने के कारण बहस नहीं हो सकी।
अब इस मामले की अगली सुनवाई 21 मई को होगी। 21 मई को ही कोर्ट में जितेंदर के द्वारा पॉलीग्राफी टेस्ट पर दाखिल जवाब पर बचाव पक्ष के वकील द्वारा बहस की जाएगी। उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद के सुनपेड़ गांव में 2 बच्चों की घर में जल कर मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक बच्चों के पिता ने 12 लोगों पर बच्चों को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। जिसमें से एक जुवेनाइल है।