{"_id":"62dc58e598b992578225371e","slug":"sunny-during-the-day-rain-at-night-the-weather-is-pleasant-chandigarh-news-pkl4574593115","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Weather Update: तेज धूप निकलने से दिन में बढ़ा तापमान, रात में बूंदाबांदी के बाद गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Weather Update: तेज धूप निकलने से दिन में बढ़ा तापमान, रात में बूंदाबांदी के बाद गिरा
Sun, 24 Jul 2022 01:54 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:54 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर मानसून अपनी सामान्य स्थिति के करीब है। अगले तीन दिनों के दौरान इसके धीरे-धीरे दक्षिण की ओर शिफ्ट होने की संभावना है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ मे रात को हुई बारिश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ शहर में शनिवार दोपहर में धूप निकलने से तापमान में इजाफा हो गया हालांकि रात में बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात नौ बजे से चंडीगढ़, पंचकूला और आसपास के इलाकों में बारिश शुरू हुई जो देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्के बादल छाए रहेंगे। रविवार को भी हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर मानसून अपनी सामान्य स्थिति के करीब है। अगले तीन दिनों के दौरान इसके धीरे-धीरे दक्षिण की ओर शिफ्ट होने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है और मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। विभाग ने संभावना जताई है कि अगले कुछ दिनों तक शहर में ऐसे ही बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन