फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunita Kejriwal will campaign in Punjab for Loksabha Election

Loksabha Election: अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में प्रचार की कमान संभालेंगी पत्नी, पंजाब में मांगेंगी वोट

Tue, 07 May 2024 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 May 2024 10:42 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में जेल में बंद हैं। उनकी अनुपस्थिति में पंजाब में प्रचार की कमान अभी तक भगवंत मान के ही हाथों में थी। अब सुनीता केजरीवाल भी प्रचार के लिए पंजाब आएंगी।

विज्ञापन
Sunita Kejriwal will campaign in Punjab for Loksabha Election
sunita kejriwal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में प्रचार अभियान की कमान संभालेंगी। वह तीन लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगी, जिसमें लुधियाना, जालंधर और अमृतसर शामिल हैं।
विज्ञापन


2022 विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पक्ष में संगरूर के धूरी क्षेत्र में प्रचार किया था। सूत्रों के अनुसार 9 व 10 मई के उनके पंजाब आने की चर्चा है। हालांकि पार्टी की तरफ से उनके दौरे का फाइनल शेड्यूल तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि एक्ससाइज पॉलिसी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय जेल में हैं। यही कारण है कि उनकी पत्नी अब चुनाव प्रचार की कमान संभाल रही हैं। दिल्ली में भी वह लगातार पार्टी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं और यहां तक कि पंजाब के कई मंत्रियों व विधायकों के साथ भी बैठकें कर चुकी हैं। पंजाब में इस समय आम आदमी पार्टी की सरकार है और आप सभी 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इससे पहले सीएम भगवंत मान ने खुद भी सभी हलकों में मोर्चा संभाल रखा है। वह सभी एरिया में रोड शो, रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed