{"_id":"648c842b7743bace21ab5bb396554fba","slug":"sunil-toni-became-district-bar-association-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील टोनी को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील टोनी को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की कमान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव में एडवोकेट सुनील टोनी प्रेसिडेंट पद विजयी हुए हैं। उन्होंने मुकेश मित्तल को 77 वोट से पराजित किया। वहीं, वाइस प्रेसिडेंट के पद पर विनोद कुमार गुप्ता ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
उन्होंने नीतिन दूबे को 426 वोट से हराया। सेक्रेटरी पद पर अजय सेपहिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज हंस को 389 मतों से पराजित किया। इसके अलावा महिलाओं के लिए रिजर्व ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर एडवोकेट चेतना नूर ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
नूर को 625 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमरजीत कौर को 581 मत मिले। जबकि सोनिया गुप्ता ने 436 वोट हासिल किए। वहीं, ट्रेजरर की पोस्ट के लिए भूपेंदर राणा चुने गए। उन्हें कुल 852 वोट पड़े, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रशविंदर सिंह को 524 वोट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की जांच पड़ी भारी
प्रेसिडेंट पद के चुनाव में उतरे मुकेश मित्तल को भ्रष्टाचार के मामले में ईडी जांच का खामियाजा भुगतना पड़ा। वहीं पूर्व प्रेसिडेंट शंकर गुप्ता का पूरा पैनल ने जीत हासिल कर ली। काउंटिंग के कुछ दौर बाद ही सुनील टोनी के ग्रुप ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था। उनके समर्थक ढोल नगाड़ों पर जमकर थिरके।
किसे मिले कितने मत
प्रेसिडेंट
सुनील टोनी - 882
मुकेश मित्तल - 705
जगदीश मरवाह - 77
वाइस प्रेसिडेंट
विनोद कुमार वर्मा - 1028
नीतिन दूबे - 602
सेक्रेटरी
अजय सेपहिया - 1001
नीरज हंस - 612
ज्वाइंट सेक्रेटरी
चेतना नूर - 625
अमरजीत कौर - 581
सोनिया गुप्ता - 436
ट्रेजरर
भूपेंदर राणा - 852
रशविंदर सिंह - 524
दिनेश कुमार - 103
अभिनय गोयल - 158
जिला अदालत में कुल एडवोकेट - 2600 के करीब
वोट देने योग्य - 2054
कुल वोट पड़े - 1667
सुनील टोनी, नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ ने बताया कि इस साल हर हाल में मल्टी लेवल पार्किंग का काम शुरू करवाना है, कोर्ट परिसर में पार्किंग की प्राब्लम हर हाल में साल्व करवानी है। एडवोकेट्स के लिए न्यू चैंबर हर हाल में बनाए जाएंगे और एडवोकेट्स के वेलफेयर के लिए काम किया जाएगा।