फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil Jakhar said it is a bold decision to declare Charanjit Singh Channi as Punjab CM

पंजाब: नाराज सुनील जाखड़ को राहुल-प्रियंका ने साधा, अब चन्नी को सीएम बनाने के फैसले को साहसिक बताया

Sat, 25 Sep 2021 12:52 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Sep 2021 12:52 AM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अब चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री घोषित करने के फैसले को साहसिक बताया है। जाखड़ ने राहुल गांधी की भी तारीफ की। बता दें कि नाराज चल रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी सुनील जाखड़ को साधने में कामयाब हो गए हैं। 

विज्ञापन
Sunil Jakhar said it is a bold decision to declare Charanjit Singh Channi as Punjab CM
सुनील जाखड़। - फोटो : फाइल

विस्तार

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ अब कांग्रेस हाईकमान के फैसलों से खुश हैं। नई दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने गए जाखड़ ने शुक्रवार को ट्वीट कर चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले को साहसिक कदम बताया और राहुल की तारीफ की। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब के सीएम का अलग अंदाज: पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी पहुंचे चन्नी ने डाला भंगड़ा, जमकर थिरके
विज्ञापन


जाखड़ ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत चन्नी का चुनाव कर पार्टी में अन्य लोगों के लिए आगे आने के अवसर खोल दिए हैं। यह फैसला, जो सिख धर्म के व्यवहार में शामिल है, सिर्फ पंजाब की सियासत के लिए ही नहीं बल्कि राज्य के सामाजिक ताने-बाने के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, जाखड़ बुधवार शाम चंडीगढ़ हवाई अड्डे से जब नई दिल्ली के लिए रवाना हुए तो उनके साथ राहुल और प्रियंका गांधी भी थे, जो उसी विमान से दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली पहुंचकर जाखड़ ने राहुल और प्रियंका से विस्तार से बातचीत की। इसके बाद आए उनके ट्वीट ने जाखड़ के पार्टी के प्रति रुख को साफ कर दिया है।

यह भी पढ़ें- फैसला: अब पंजाब शिक्षा बोर्ड साल में दो टर्म में आयोजित करेगा परीक्षा, दोनों के आधार पर बनेगा रिजल्ट

उल्लेखनीय है कि कैप्टन द्वारा जिस दिन राज्यपाल से मिलकर इस्तीफा सौंपा गया, उसी शाम पंजाब भवन में हाईकमान के तीन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई विधायक दल की बैठक में सुनील जाखड़ को नेता चुन लिया गया था। हालांकि उनके नाम का एलान अगले दिन पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा किया जाना तय हुआ था लेकिन अगली सुबह होने से पहले ही वर्तमान डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सवाल खड़े करते हुए किसी जाट सिख को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठा दी। नतीजतन सुनील जाखड़ मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए। इसके बाद से ही जाखड़ पार्टी और अन्य विधायकों से नाराज चल रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed