फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil jakhar on pm modi, kissan of punjab, ferozpur news

पीएम ने देश के किसानों को किया निराश, बेरोजगारी भी बढ़ी: जाखड़

Wed, 04 Jan 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Wed, 04 Jan 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
Sunil jakhar on pm modi, kissan of punjab, ferozpur news
अबोहर (फिरोजपुर) में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेसी नेता सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस उपप्रधान व मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर देश को दिए जाने वाले संदेश पर करोड़ों लोग उम्मीद लगाए बैठे थे कि अपने आप को चौकीदार कहने वाले पीएम उनके घावों पर मरहम लगाएंगे और 50 दिन से नोटबंदी के नाम पर दी जा रही पीड़ा के लिए क्षमा याचना करेंगे, लेकिन रटे-रटाए भाषण से लोगों के हाथ निराशा ही लगी है। 
विज्ञापन


नोटबंदी के 50 दिन बाद देश के नाम दिए संदेश पर प्रेसवार्ता में जाखड़ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी के भाषण से ऐसा लगाता है कि 2017 भी लोगों के लिए मुश्किल भरा रहेगा। लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री बैंकों में जमा हुए काले धन के बारे में जनता को बताएंगे और वह धन गरीबों के खाते में जमा करवाने की घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि यूपीए सरकार के समय वरिष्ठ नागरिकों को 2 वर्ष के लिए एफडी पर 10 प्रतिशत ब्याज देने की व्यवस्था थी। किसान तो पहले ही कर्जे के बोझ में दबा हुआ है। किसान कर्जा माफी की घोषणा की उम्मीद लगाए बैठे थे कम से कम ऋण वसूली पर 2 साल तक के लिए टाल दी जाती। किसानों को और लोन लेने के लिए प्रोत्साहन किसानों के लिए घातक सिद्ध होगा। नोटबंदी के नाम पर सहकारी बैंकों पर लगाई पाबंदी से सहकारिता लहर को धक्का लगा है।  नोटबंदी के कारण तालाबंदी की कगार पर पहुंचे उद्योग को बड़ी राहत न देने से बेरोजगारी बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed