फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil Jakhar appointed as new chief of Punjab BJP

Sunil Jakhar: कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ बने पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष, लेंगे अश्वनी शर्मा की जगह

Tue, 04 Jul 2023 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Jul 2023 03:50 PM IST
सार

सुनील जाखड़ पंजाब के दिग्गज हिंदू नेता हैं। वे पूर्व मंत्री बलराम जाखड़ के बेटे हैं। सुनील जाखड़ अबोहर से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वहीं वे गुरदासपुर से सांसद भी रह चुके हैं। सुनील जाखड़ कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।  

विज्ञापन
Sunil Jakhar appointed as new chief of Punjab BJP
सुनील जाखड़। - फोटो : @BJP4India

विस्तार

सुनील जाखड़ पंजाब भाजपा के नए प्रधान नियुक्त किए गए हैं। पार्टी ने दिल्ली में इसका एलान किया है। जाखड़ कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। जाखड़ अश्वनी शर्मा की जगह लेंगे। पार्टी में गुटबाजी को हवा देना और जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी का खराब प्रदर्शन अश्वनी शर्मा के लिए महंगा साबित हुआ। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: घमासान जारी: सीएम ने अब अमरिंदर के बेटे पर साधा निशाना, कहा-रणइंदर बताएं मुख्तार अंसारी से क्या रिश्ता है
विज्ञापन

 
अमित शाह के करीबी माने जाते हैं जाखड़
अश्वनी शर्मा को पदमुक्त करने की चर्चा अमित शाह के गुरदासपुर दौरे से ही शुरू हो गई थी। जाखड़ केंद्रीय गृह मंत्री के काफी निकट माने जाते हैं। जाखड़ गुरदासपुर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार भी हो सकते हैं। पार्टी अध्यक्ष बनाने का मुख्य कारण यही है कि वह हिंदू और जट्ट समुदाय का संयुक्त चेहरा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालवा को साध गई भाजपा 
भाजपा के पास मालवा में दमदार चेहरे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह, राणा गुरमीत सिंह सोढी, केवल सिंह ढिल्लो, अरविंद खन्ना, सुनील जाखड़, गुरप्रीत सिंह कांगड़ व मनप्रीत सिंह बादल सब मालवा से हैं। भाजपा अकाली दल से अलग होकर मालवा में काफी कमजोर हो गई थी। पार्टी की तरफ से अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लडे़ जाते थे तो पार्टी होशियारपुर, गुरदासपुर व अमृतसर से चुनाव लड़ती थी। अकाली दल की तरफ से मालवा में कोई भी सीट भाजपा को नहीं देती थी। जिस कारण भाजपा लगातार मालवा में कमजोर होती चली गई थी। 

अमृतसर व गुरदासपुर माझा में हैं जबकि होशियारपुर दोआबा में। ऐसे में भाजपा का वर्कर इन क्षेत्रों में सिमटकर रह गया था। विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को मालवा इलाके में तरजीह नहीं दी जाती थी। 23 सीटों में अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर व लुधियाना से ही सीट मिलती थी। कुल मिलाकर अकाली दल ने मालवा पर कब्जा कर रखा था। आप ने 2022 के चुनावों में मालवा में जबरदस्त आंधी चलाई और मजबूत सरकार बना ली। 

इतिहास भी इस बात का साक्षी है कि पंजाब में जितने भी सीएम बने हैं, अधिकतर मालवा से ही रहे हैं। दो बार कैप्टन अमरिंदर सिंह, पांच बार प्रकाश सिंह बादल, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, हरचरण सिंह बराड़, चरणजीत सिंह चन्नी मालवा से लड़ते आए हैं। लिहाजा सत्ता की चाबी मालवा के हाथ है। जाखड़ मालवा से हैं और उनका भतीजा संदीप जाखड़ कांग्रेस से विधायक है। भाजपा ने जाखड़ को प्रधान बनाकर पंजाब में मालवा में अपना परचम लहराने की योजना बना ली है। 

कैप्टन ने दी बधाई
भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुनील जाखड़ को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया-सुनील जाखड़ को पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे यकीन है कि वे पंजाब में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। शुभकामनाएं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed