फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics of Punjab intensified on Mukhtar Ansari, cm Bhagwant Mann targets former cm Captain Amarinder Singh

घमासान जारी: सीएम ने अब अमरिंदर के बेटे पर साधा निशाना, कहा-रणइंदर बताएं मुख्तार अंसारी से क्या रिश्ता है

Tue, 04 Jul 2023 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Jul 2023 01:25 PM IST
सार

भगवंत मान ने कहा कि तत्कालीन पंजाब सरकार ने जानबूझकर अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल में रखा था। यूपी सरकार की तरफ से पंजाब सरकार को 25 बार रिमांडर भेजे गए थे। लेकिन हर बार पंजाब सरकार उसे बचाती रही। कभी बीमारी का बहाना लगाया तो कभी कई अन्य तर्क दिए।

विज्ञापन
Politics of Punjab intensified on Mukhtar Ansari, cm Bhagwant Mann targets former cm Captain Amarinder Singh
पंजाब के सीएम भगवंत मान - फोटो : ANI

विस्तार

यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी के मामले पर पंजाब की राजनीति में घमासान जारी है। मुख्यमंत्री भगंवत मान ने मंगलवार को एक बार फिर से पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  बेटा बना जल्लाद: दो दिन से नशे के लिए पैसे नहीं दे रही थी मां, मचाया मौत का ऐसा ताडंव...सब रह गए सन्न
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में सीएम मान ने कहा कि कैप्टन कह रहे हैं कि वह अंसारी को नहीं जानते हैं। तो इस बारे में वह अपने बेटे रणइंदर सिंह से ही पूछ लें कि मुख्तार अंसारी से उनका क्या रिश्ता है। मान ने आरोप लगाया कि रोपड़ में वक्फ बोर्ड की जमीन मुख्तार अंसारी के बेटे और भतीजे के नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान ने कहा कि तत्कालीन पंजाब सरकार ने जानबूझकर अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल में रखा था। यूपी सरकार की तरफ से पंजाब सरकार को 25 बार रिमांडर भेजे गए थे। लेकिन हर बार पंजाब सरकार उसे बचाती रही। कभी बीमारी का बहाना लगाया तो कभी कई अन्य तर्क दिए। इसके बाद जब यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट गई तो अंसारी को वापस भेजा गया। 

ऐसे शुरू हुआ विवाद
सुप्रीम कोर्ट में बाहुबली मुख्तार अंसारी की पैरवी पर खर्च 55 लाख रुपये की वसूली पर रविवार को सीएम भगवंत मान ने बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इस खर्च को तत्कालीन गृह मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा से वसूल किया जाएगा। मान ने कहा था कि अगर वे पैसे का भुगतान नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन और सरकारी भत्ते रोके जाएंगे। 

मान के बयान के बाद पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि ऐसे बयान, शासन की प्रक्रिया के बारे में मान की अज्ञानता को उजागर करते हैं। कैप्टन ने कहा कि वह साढ़े नौ साल तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं जबकि मान को अभी डेढ़ साल भी पूरा नहीं हुआ है। उन्हें शासन प्रक्रियाओं के बारे में इस तरह के अज्ञानतापूर्ण बयान देने से पहले सीखना चाहिए और अनुभव हासिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed