फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil Jakhar alleged Praksh Singh Badal Govt

जाखड़ ने बादल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 16 Jul 2014 12:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Jul 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
Sunil Jakhar alleged Praksh Singh Badal Govt

सरकार को सदन में घेरने की कांग्रेस की कोशिशों को धक्का लगा है। कांग्रेस ने जिन 21 मुद्दों पर सदन में बहस की मांग की थी, उसे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग में खारिज कर दिया गया।

विज्ञापन


कांग्रेस की सत्र अवधि बढ़ाने की मांग भी रद्द कर दी गई। सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ ने कहा कि बीएसी की मीटिंग में सकारात्मक नतीजे नहीं निकले। 21 मुद्दों पर सरकार का कहना था कि इन पर पहले भी बहस हो चुकी है।
विज्ञापन

नशे के मुददे पर बहस से भाग रही है सरकार

Sunil Jakhar alleged Praksh Singh Badal Govt

जाखड़ ने कहा कि नशों समेत कई मुद्दे ऐसे हैं, जो कुछ महीने पहले भी थे, आज भी वैसे ही खड़े हैं। इन पर बहस जरूरी थी। उन्होंने बताया कि विधायकों को अपने हलकों की समस्याएं बताने के लिए बीएसी में आश्वासन मिला है।

उन्हें कहा गया है कि गैर सरकारी कामकाज वाले दिन विधायकों को अपने हलकों की समस्याएं  रखने के लिए एक घंटा दिया जाएगा।

सीएम व डिप्टी सीएम की मौजूदगी में बातें रखने से सरकार की जानकारी में आ जाएंगी। जाखड़ ने आरोप लगाया कि नशा अहम मुद्दा है, पर सरकार बहस से भाग रही है।

जाखड़ ने पुलिस पर भी लगाए आरोप

Sunil Jakhar alleged Praksh Singh Badal Govt

सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ ने मलौट के एक व्यक्ति के साथ पुलिस द्वारा ज्यादती का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पंचायत मेंबर तलविंदर सिंह मिंटू अमृतसर माथा टेकने गया था। 19 जून को उसे होटल से पुलिस ने उठाया, जिसकी रिकार्डिंग होटल के सीसीटीवी में है।

आरोप हैं कि उसके डेबिट कार्ड से साठ हजार रुपये निकलवा लिए। अगले दिन बैंक ले जाकर चेक के जरिये ढाई लाख, उसके अगले दिन एक लाख रुपये निकलवा लिए। उसका सोने का कड़ा भी ले लिया। 25 जून को उसके पास से 930 ग्राम सिंथेटिक पाउडर की रिकवरी दिखा कर उसकी गिरफ्तारी डाल दी।

मिंटू की मां कुलदीप कौर ने कहा कि उन्हें व बहू को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 2008 में भी मिंटू पर झूठा परचा दर्ज किया था, जिसमें वह बरी हुआ था। जाखड़ ने कहा कि नशों के नाम पर पुलिस ज्यादती कर रही है। इसी लिए सरकार बहस से भाग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed