फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Weather update : Rise in temperature of chandigarh

चंडीगढ़ में चार साल में सबसे गर्म रहा रविवार, मिलेगी ठंड से राहत 

Mon, 07 Dec 2020 02:02 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 07 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Weather update : Rise in temperature of chandigarh
चंडीगढ़ में सुखना लेक पर टहलती युवतियां। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ के मौसम में बदलाव आ गया है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को ठंड से राहत मिली है। शनिवार रात शहर का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। दिन का तापमान पिछले चार साल में सबसे ज्यादा रिकार्ड किया गया है।

विज्ञापन


रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। दस साल में चौथी बार रविवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म रिकार्ड किया गया है। इससे पहले साल 2016 में दो दिसंबर को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री, साल 2014 में एक दिसंबर को 28.4 डिग्री और साल 2011 में चार दिसंबर को 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन



मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि तापमान में आए बदलाव के पीछे राजस्थान और पंजाब की सीमा पर बना एक सरकुलेशन सिस्टम है। इसकी वजह से हल्के बादल छाए और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगले तीन दिन भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। उसके बाद गिरावट आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, यह भी संभावना जताई गई है कि 10 दिसंबर के बाद पंजाब से साउथ ईस्ट राजस्थान की ओर एक ट्रफ रेखा बन रही है। इससे हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इसका सटीक आकलन अगले एक से दो दिन में पता चल पाएगा। यदि बारिश होती है तो 12 दिसंबर से दिन व रात के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि, दिसंबर शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक कड़ाके वाली ठंड की शुरुआत नहीं हुई है।

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते के आखिरी दिनों से ठंड की अच्छी शुरुआत हो जाएगी। उत्तर भारत के चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा के न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहेंगे। हालांकि, इस समय उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। अगले तीन दिन अच्छी बर्फबारी व बारिश के आसार हैं। जब यहां पर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होगा, तभी मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट होगी।


मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे दिन व रात के तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जाएंगे। सात दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आठ दिसंबर को दिन का तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और 9 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किए जाने की संभावना है। हालांकि, अगले तीन दिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed