फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Summons issued to three in Rs 95 lakh bribery case

95 लाख रुपये की रिश्वत मामले में तीन को समन जारी

Fri, 20 Aug 2021 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Summons issued to three in Rs 95 lakh bribery case
चंडीगढ़। डीएसपी आरसी मीणा से जुड़े 95 लाख रुपये के रिश्वत मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने शिकायतकर्ता गुनीत कौर, आरोपी संजय दहूजा और सुरजीत सिंह को समन जारी किए हैं। यह समन अदालत में पेश होने के लिए जारी किए गए हैं। मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

मामला 13 अगस्त 2015 का है। सेक्टर-17 स्थित चावला पेट्रोल पंप के मालिक की बेटी गुनीत कौर की शिकायत पर सीबीआई ने ईओडब्ल्यू में तैनात डीएसपी रामचंद्र मीणा, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र, बिचौलिए की भूमिका निभाने के आरोप में बर्कले हुंडई के मालिक संजय दहूजा और सेक्टर-43 स्थित केएलजी होटल के संचालक अमन ग्रोवर को गिरफ्तार किया था। शिकायत के मुताबिक चारों आरोपियों ने चावला पेट्रोल पंप के मालिक और उनके परिजनों को गिरफ्तार न करने के एवज में 95 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद सीबीआई ने चारों को 40 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

बता दें कि चावला पेट्रोल पंप के मालिक गुरकृपाल सिंह चावला, उनकी पत्नी जगजीत कौर और बेटे हरमीत के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने 24 दिसंबर 2014 को सेक्टर-9 की दीपा दुग्गल की शिकायत पर 6.25 करोड़ की ठगी का केस दर्ज किया था। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 8 के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed