फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Summit commandos deployed before Cppdcidi

समिट से पूर्व चप्पड़चिड़ी में कमांडो तैनात

Tue, 07 Jan 2014 01:50 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Tue, 07 Jan 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
Summit commandos deployed before Cppdcidi
चप्पड़चिड़ी में होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को समिट स्थल पर पुलिस ने कमांडो की दो गार्दे तैनात कर दीं। जो 24 घंटे समिट स्थल पर पर नजर रखेंगी। इसके अलावा समिट स्थल पर पंडाल बनाने का काम भी शुरू हो गया है। प्रशासन के विभिन्न विभागों की टीम चप्पड़चिड़ी को संवारने में जुट गई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक समिट स्थल के दोनों कोनों में कमांडों की गार्दें तैनात की हैं। कमांडो ने पक्के टैंट लगाकर समिट स्थल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। पीसीआर कर्मियों को इलाके में गश्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, समिट स्थल पर पंडाल बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कुर्सियां भी साइट पर पहुंचनी शुरू हो गई हैं। एक प्राइवेट कंपनी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। कंपनी के मुलाजिमों ने बताया कि आने वाले दिनों में एक पंडाल तैयार कर दिया जाएगा। तैयारियों की रोजना समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की तर्ज पर संवरा जा रहा है चप्पड़चिड़ी
गमाडा ने चप्पड़चिड़ी को पूरी तरह शहर की तर्ज पर संवारना शुरू कर दिया है। चप्पड़चिड़ी के चारों तरफ फैले मैदानों में उगी घास एवं झाड़ियों को साफ किया जा रहा है। सारी जमीन को समतल किया जा रहा है। एक प्राइवेट कंपनी को यह काम सौंपा गया है। कंपनी की एक जेसीबी, 12 मुलाजिम एवं दो ट्रैक्टर इस काम में रात दिन जुटे हुए हैं। कंपनी को 24 जनवरी तक सारी सफाई करने की हिदायत दी गई है।

लिंक रोड्स को सुधारने में जुटा पीडब्ल्यूडी
चप्पड़चिड़ी से गुजर रही लिंक रोड्स को सुधारने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी संभाल रहा है। ऐतिहासिक गुरुद्वारे से आगे पीडब्यूडी द्वारा सड़क को चौड़ा करके नए सिरे से बनाया जा रहा है। जबकि इससे पीछे बनी सड़क पर पैचवर्क किया जा रहा है। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि उनका काम अगले हफ्ते तक पूरा हो जाएगा।

यादगार के अंदर विशेष कंट्रोल रूम
समिट की तैयारियों के लिए प्रशासन द्वारा यादगार के अंदर बने कमरों में ही कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां अधिकारियों की समिट की तैयारियों संबंधी मीटिंग हो रही हैं। इसके अलावा अन्य चीजों को फिलहाल यहीं रखा जा रहा है।


समिट में आएंगे विदेशी डेलीगेट्स
समिट में विदेशी डेलिगेट्स एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि आएंगे। इसके अलावा कई राज्यों के किसान भी समिट की शोभा बढ़ाएंगे। समिट 16 से 19 फरवरी तक होगा। इस दौरान खेती संबंधी उपकरणों की एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed