{"_id":"573761314f1c1b5c68919a19","slug":"summer-vication-in-pgi-half-doctors-on-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI में समर विकेशन, कल से आधे डाक्टर रहेंगे छुट्टी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI में समर विकेशन, कल से आधे डाक्टर रहेंगे छुट्टी पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
आधे सीनियर डाक्टर सोमवार से एक महीने की छुट्टी पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में सोमवार से समर विकेशन शुरू हो रही है। आधे सीनियर डाक्टर सोमवार से एक महीने की छुट्टी पर चले जाएंगे। जब डाक्टर छुट्टी से वापस लौटकर आएंगे तो आधे बचे डाक्टर भी अगले एक महीने की छुट्टी पर चले जाएंगे। सीनियर डाक्टर की जगह अन्य डाक्टर या फिर सीनियर रेजिडेंस ड्यूटी देंगे। इससे मरीजों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ओपीडी में जाना है या फिर सर्जरी होनी है तो सोच-समझकर जाएगा। दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
पीजीआई की तरफ से हर बार छुट्टी से पहले डाक्टरों की ड्यूटी का रोस्टर संस्थान की वेबसाइट पर डाला जाता है, लेकिन इस बार रोस्टर भी तैयार नहीं हो सका। रोस्टर की मदद से मरीज देख लेते थे कि कौन से डाक्टर छुट्टी पर हैं। इससे मरीजों को सहुलियत मिल जाती थी कि वे जिस डाक्टर को दिखाने जा रहे हैं, वे छुट्टी पर है या फिर नहीं। हर समर विकेशन से पहले रोस्टर पीजीआई की वेबसाइट पर अपलोड हो जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पाया। पीजीआई में समर विकेशन 16 मई से 15 जुलाई तक रहेगा।
इस दौरान आधे डाक्टर पहले एक महीने की छुट्टी पर जाते हैं और आधे डाक्टर अगले एक महीने की छुट्टी पर जाएंगे। कई ऐसे डाक्टर होते हैं, जो पूरे दो महीने छुट्टी पर रहते हैं। इससे मरीजों की परेशानी तो बढ़ेगी। जो डाक्टर छुट्टी पर नहीं गए हैं, उन पर दोगुने मरीजों को देखने का दबाव होगा। इससे मरीजों का नंबर भी देरी से आएगा। हालांकि पीजीआई की ओर से दावा किया गया है कि मरीजों को कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। छुट्टियां हर साल होती है। इसलिए डाक्टर पहले से ही तैयार होते हैं।
विज्ञापन
कोट
रोस्टर सोमवार तक तैयार हो जाएगा। मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
मंजू वडवालकर, प्रवक्ता पीजीआई