{"_id":"574db9c64f1c1b7a2810a059","slug":"summer-vacation-announced-in-punjab-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के सभी स्कूलों में आज से गर्मी की छुट्टियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के सभी स्कूलों में आज से गर्मी की छुट्टियां घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Jun 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने प्रदेश के सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में एक जून से गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी। सभी स्कूल अब एक जुलाई से खुलेंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सभी स्कूलों में एक जून से 30 जून तक छुट्टियों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
छुट्टियों के दिनों में सिर्फ स्कूलों के कार्यालय खुले रहेंगे, जिनमें नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि जून माह में अध्यापकों की पदोन्नति, नई भर्ती और तबादले होंगे। इसलिए स्कूलों के प्रमुख मोबाइल फोन पर सीनियर अध्यापकों के संपर्क में रहें। स्कूल के प्रिंसिपलों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी अध्यापक की नई भर्ती या विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट जारी करने में किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन