फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   summer camp, summer vication, child workshop, tegore theatre, dance classes, chandigarh

समर वेकेशन: छुटि्टयों में निखारें बच्चों की प्रतिभा, यहां लगेंगे कैंप?

Mon, 23 May 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 23 May 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
summer camp, summer vication, child workshop, tegore theatre, dance classes, chandigarh
समरकैंप में डांस की मस्ती में झूमते बच्चे ।
सिटी ब्यूटीफुल में गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के अलग अलग वर्कशाप चलेंगी। इनमें संगीत, पेटिंग, थिएटर आर्ट, कथक ड्राइंग, स्कलप्चर,काट़ूर्न एमिनेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


टैगोर में समर थिएटर वर्कशाप 
टैगोर थिएटर में बच्चों के लिए समर थिएटर वर्कशाप लगेगी। इसका अयोजन डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर और टैगोर थिएटर सोसाइटी मिलकर कर रहे हैं। वर्कशाप 1जून से 30 जून तक लगाई जाएगी। जिसमें 6-12 आयु वर्ग केट्राइसिटी के बच्च्चें हिस्सा ले सकते हैं।  वर्कशाप सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी। इसमें हिस्सा लेने केलिए 500 रुपये फीस रखी गई है। 
विज्ञापन


कत्थक डांस क्लास
टैगोर थिएटर में कत्थक डांस क्लास चलेगी। इसे सप्ताह में पांच दिन यानि सोमवार से शुक्रवार तक चलाया जाएगा। इसमें 8 से लेकर 18 आयु वर्ग केबच्चें हिस्सा ले सकते हैं। क्लास शाम हो होगी और इसमें 20 बच्चों केलिए जगह होगी। इच्छुक 27 मई तक टैगोर थिएटर में अपना आवेदन दे सकते हैं। कत्थक डांस वर्कशाप में हिस्सा लेने वालों के लिए 500 रुपये की फीस रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस क्लब में समर वर्कशाप
प्रेस क्लब में बच्चों के लिए समर वर्कशाप लगेगी। इसमें डांस, ड्राइंग, पेटिंग, स्कलप्चर, थिएटर, कार्टून, एनिमेशन, तैराकी की क्लासें लगाई जा रही हैं। यह समर वर्कशाप 28 मई से 12 जून तक लगेगी। इसका समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा। इसके लिए प्रति बच्चें के लिए 300 रुपये फीस रखी गई हैं। वर्कशाप में हिस्सा लेने वाले इच्छुक प्रेस क्लब ऑफिस मे सुबह 10 से 4 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

बाल भवन में वर्कशाप
बाल भवन में म्यूजिक वोकल, कत्थक डांस, भगड़ा, आर्ट एड क्राफ्ट की क्लासें लगेंगी। इसमें कोई भी आयु वर्ग के बच्चे और बड़े हिस्सा ले सकते हैं। यहां पर दोपहर तीन बजे से 5.30 बजे तक वर्कशाप लगेगी।


प्राचीन कला भवन में वर्कशाप
प्राचीन कला भवनमें डांस, ड्रामा, पर्सनालिटी डेवलेपमेंट की वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा। इसमें 29 मई से 29 जून तक क्लासें लगाई जाएगी। 5-14 आयु वर्ग के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। जिसके लिए 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस मिलाकर 1700 रुपये फीस रखी गई है।  वर्कशाप सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed