फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sultans of Swing beat Panthers 4-3

Chandigarh News: सुल्तान्स ऑफ स्विंग ने पैंथर्स को 4-3 से हराया

Tue, 21 Oct 2025 07:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Oct 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
Sultans of Swing beat Panthers 4-3
चंडीगढ़ गोल्फ लीग क्वार्टर फाइनल में रोमांच की झड़ी
विज्ञापन

होल-इन-वन का कमाल तो किया, फिर भी बाहर
अब सुल्तान्स का मुकाबला मुलिगन्स से, एसेज भिड़ेगा कैप्टन्स-18 से
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ लीग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में रोमांच का दौर चला जहां सुल्तान्स ऑफ स्विंग ने संयुक्त गत विजेता पार्टी पैंथर्स को 4-3 से टक्कर देकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में खेले रोमांचक मुकाबले में सुल्तान्स पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे। अब उनका अगला पड़ाव द मुलिगन्स से होगा, जिन्होंने स्विंगिंग समुराई को 4-5, 2-5 से हराया था। वहीं पंजाब एसेज ने भी फेयरवे कॉमेट्स को इसी अंतर से हराया। अब दो बार की विजेता कैप्टन्स-18 से भिड़ेंगे, जो शीर्ष वरीयता प्राप्त हंटिंग हॉक्स को 5-5, 1-5 से उलटफेर कर पहुंची है।
सुल्तान्स बनाम पैंथर्स मुकाबले में मध्यांतर तक पैंथर्स 1-6 से पीछे नजर आ रही थीं लेकिन एकल गेम्स में कड़े संघर्ष ने मैच को अंतिम सांस तक रोमांचक बनाए रखा। फिरोज सिंह ग्रेवाल और विराज गढोके की जोड़ी ने बढ़त बनाए रखने के बाद मैच को बराबरी पर समाप्त किया। कप्तान बिक्रम भिंडर ने हिम्मत महल के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण अंक हथियाया तो एंकर गेम में अरमान सिंह क्लेर ने सिमरिंदर सिंह के साथ 5-4 से जीत दर्ज की। रब्बिन सैनी-कर्नल पीएस मंगत और दिलशेर सुखीजा-संपत सिंह की जोड़ियों ने 1-अप से मामूली अंतर से जीत दिलाकर सुल्तान्स को सेमीफाइनल का टिकट थमा दिया। पार्टी पैंथर्स के अरमान सिंह कलेर ने मंगलवार को 8वें होल पर होल-इन-वन का शानदार प्रदर्शन किया लेकिन यह टीम की हार को नहीं टाल सका।
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर फाइनल में पंजाब एसेज ने 2023 के फाइनलिस्ट फेयरवे कॉमेट्स को कड़ी चुनौती दी। 2022 के उपविजेता कॉमेट्स ने अपनी बढ़त को लगभग गंवा दिया था लेकिन एसेस ने अक्षय वर्मा और कर्नल एएस सेखों की चौथी फोरबॉल जोड़ी ने अंतिम क्षणों में जीत पक्की की। एकल मुकाबलों में मिवान सिंह ने एशिया पैसिफिक सीनियर्स चैंपियन बॉबी संधू के खिलाफ टाई खेला जबकि राव बीरेंद्र सिद्धू ने 4-2 से मजबूत प्रदर्शन किया। कंवलजीत सिंह गिल और एडमिरल सुनील लांबा ने 4-3 से अंक दिलाया, तो वरुण राव-मेहर अटवाल ने एसेस को फिर आगे बढ़ाया। मध्य फोरबॉल मुकाबले लंबे चले लेकिन जसकीरत डुलेट और रूपिंदर सिंह ने सुनिश्चित किया कि एसेस मैच को अपने नाम कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed