फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhjinder Randhawa called for a report related to the recruitment of people from other states in Punjab Police

पंजाब: पुलिस में गैर-पंजाबियों की भर्ती की रिपोर्ट तलब, छह नवंबर को होगी कैबिनेट बैठक, पढ़ें महत्वपूर्ण खबरें

Wed, 03 Nov 2021 10:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Nov 2021 10:45 PM IST
सार

लक्खा सिधाना ने पंजाब पुलिस में दूसरे राज्यों के लोगों की भर्ती का आरोप लगाया और पूरा विवरण जारी किया। इस पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कड़ा संज्ञान लिया और मामले की रिपोर्ट डीजीपी से तलब कर ली है।  

विज्ञापन
Sukhjinder Randhawa called for a report related to the recruitment of people from other states in Punjab Police
डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब पुलिस में गैर-पंजाबियों की भर्ती संबंधी खबरों पर कड़ा संज्ञान लिया और राज्य के डीजीपी इकबालप्रीत सिंह सहोता को भर्ती का पूरा विवरण पेश करने को कहा है। बुधवार को जारी प्रेस बयान में रंधावा ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मसला है, जिसकी तुरंत जांच की जरूरत है। 

विज्ञापन


डीजीपी को इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी तथ्य पेश करने को कहा है। उन्होंने डीजीपी को यह रिपोर्ट सात दिनों में सौंपने को कहा है। गृह मंत्री रंधावा ने कहा कि राज्य सरकार इस समूचे मामले की तह तक जाएगी और अगर इस भर्ती प्रक्रिया में कोई उल्लंघन या अनियमितता मिली तो उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


गैंगस्टर से समाजसेवी बने लक्खा सिधाना ने पंजाब पुलिस में अलग-अलग समय के दौरान हुई भर्ती प्रक्रिया में भारी धांधली का आरोप लगाया था। सिधाना का आरोप है कि 300 गैर-पंजाबी लोगों को अन्य प्रदेशों से लाकर पंजाब पुलिस में विभिन्न रैंकों पर सीधा भर्ती कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिधाना का कहना है कि साल 2014, 2016 और 2021 में हुई भर्ती के दौरान यह धांधली हुई है। इस दौरान पांच डीएसपी, 44 इंस्पेक्टर, 21 सब इंस्पेक्टर, 40 एएसआई, 15 हेड कांस्टेबल और 112 कांस्टेबल अन्य सूबों से लाकर पंजाब पुलिस में सीधे भर्ती किए गए, जिससे पंजाबियों का नौकरी पाने का अवसर छिन गया है।

छह नवंबर को पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने छह नवंबर को अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है। शनिवार शाम चार बजे पंजाब सिविल सचिवालय में होने वाली इस बैठक के लिए फिलहाल एजेंडे का एलान नहीं किया गया है। पता चला है कि इस बैठक में उन प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा, जिन्हें विधानसभा सत्र में पेश किया जाना है।

इन प्रस्तावों में केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने और पंजाब में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के फैसले को रद्द करने संबंधी प्रस्ताव लाए जाने हैं। आठ नवंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र है।

मुख्यमंत्री चन्नी ने दिवाली, बंदी छोड़ दिवस और विश्वकर्मा दिवस की दी बधाई
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश के लोगों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की बधाई दी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि आओ रोशनियों के इस पवित्र त्योहार को हम रिवायती तरीके से मनाते हुए एकता और सद्भावना से खुशियों और मनोभावों के दीये जलाएं। 

मुख्यमंत्री ने सभी लोगों खासकर सिख पंथ को ‘बंदी छोड़ दिवस’ की भी गरिमापूर्ण मुबारकबाद दी। यह दिवस 1612 में छठे पातशाही श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी की तरफ से दिवाली वाले दिन ही ग्वालियर के किले से 52 हिंदू राजाओं को रिहा करवाने के मौके के तौर पर मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों को विश्वकर्मा दिवस की भी मुबारकबाद दी। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्रमिक वर्ग का जीवन और भी खुशहाल होगा।

माधवी कटारिया मालेरकोटला की डीसी नियुक्त
पंजाब सरकार ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से मालेरकोटला की डीसी समेत दो आईएएस अधिकारियों के तबादला व नियुक्ति आदेश जारी किया जबकि एक अधिकारी जो अवकाश पर हैं, उनकी नियुक्ति का आदेश बाद में जारी होगा।

सरकार ने माधवी कटारिया, जोकि एडिशनल मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब तैनात थीं, को अमृत कौर गिल की जगह मालेरकोटला का डीसी बनाया है। इनके अलावा एडिशनल सेक्रेटरी जनरल एडमिनिस्ट्रेशन अमनदीप कौर को बदलकर एडिशनल मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब लगाया गया। अमृत कौर गिल इन दिनों अवकाश पर हैं। लौटने पर नया नियुक्ति आदेश जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed