फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal Sought time from SIT in Kotkapura firing case

कोटकपूरा गोलीकांड: सुखबीर बादल ने SIT से मांगा समय, आप ने साधा निशाना, कहा- कब तक बचते रहेंगे?

Tue, 30 Aug 2022 12:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 30 Aug 2022 12:02 PM IST
सार

दरअसल, सुखबीर बादल को मंगलवार (30 अगस्त) यानी आज ही एसआईटी के सामने पेश होना था। मगर पेश होने से पहले उन्होंने मोहलत मांग ली है। नई एसआईटी का नेतृत्व एडीजीपी लालकृष्ण यादव कर रहे हैं। 2015 में गोलीकांड की घटना के दौरान शिअद प्रधान सुखबीर बादल सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।

विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal Sought time from SIT in Kotkapura firing case
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोटकपूरा गोली कांड मामले में सुखबीर सिंह बादल ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) से समय मांगा है। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने उन पर निशाना साधा। आप प्रवक्ता मलविंदर सिंह कांग ने सुखबीर सिंह बादल के एसआईटी के सामने न पेश होने पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल जांच से भाग रहे हैं।

विज्ञापन


आप प्रवक्ता ने कहा कि सुखबीर ने पहले कहा समन नहीं मिला फिर समय कम होने की बात कही और अगली तारीख मांगी। इसका मतलब है कि दाल में कुछ काला है। सुखबीर सिंह बादल जांच से मुंह छिपा रहे हैं। लोगों को सालो से इंसाफ नहीं मिला और सुखबीर को अभी भी समय चाहिए? क्या यही पंजाब के लोगों के लिए सुखबीर के मन में सम्मान है? कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। कब तक बहाने बना बना कर खुद को बचा लेंगे? जांच से भागकर सुखबीर बादल ने साबित कर दिया की वो डरपोक हैं, केवल निहत्थे और मासूम लोगों पर गोलियां चलवा सकता हैं।
विज्ञापन


आज होना था पेश
दरअसल, सुखबीर बादल को मंगलवार (30 अगस्त) यानी आज ही एसआईटी के सामने पेश होना था। मगर पेश होने से पहले उन्होंने मोहलत मांग ली है। नई एसआईटी का नेतृत्व एडीजीपी लालकृष्ण यादव कर रहे हैं। 2015 में गोलीकांड की घटना के दौरान शिअद प्रधान सुखबीर बादल सरकार में उपमुख्यमंत्री थे। उनके पास गृह विभाग भी था। एसआईटी इससे पहले राज्य के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समन के मुताबिक शिअद प्रधान को सुबह 10:30 बजे सेक्टर 32 स्थित पंजाब पुलिस अधिकारी संस्थान में पेश होना था। साल 2015 के अक्तूबर महीने में फरीदकोट में श्री गुरुग्रंथ साहिब जी के अंग बिखरे मिले थे। इस पर सिखों ने विरोध प्रदर्शन किया। उग्र प्रदर्शन होने पर कोटकपूरा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी थी। इसमें दो की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। अब एसआईटी यह जानने की कोशिशों में जुटी है कि क्या पुलिसकर्मियों ने सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई थी या राजनीतिक दबाव की वजह से उन्हें गोली चलाने पर मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed