{"_id":"58d3c8fc4f1c1b870a1a2d79","slug":"sukhbir-singh-badal-on-captain-government-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'टोपी वालों' ने अकाली दल के खिलाफ झूठा प्रचार किया और खुद शहीद हो गए: सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'टोपी वालों' ने अकाली दल के खिलाफ झूठा प्रचार किया और खुद शहीद हो गए: सुखबीर
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
Updated Fri, 24 Mar 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर की सरकार का सच छह महीने में लोगों के सामने आ जाएगा। सुखबीर वीरवार को खटकड़कलां में अकाली दल की रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बताचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों के ऋण माफ करने के फार्म भरवाए और अब कैप्टन सरकार पीछे हटना शुरू हो गई है। कैप्टन केंद्र सरकार से किसानों का ऋण माफ करने की बात करने लगे हैं, जबकि वायदा उन्होंने किया था। कैप्टन ने सत्ता हासिल करने के लिए न पूरे होने वाले वायदे लोगों से किए।
सुखबीर ने कहा कि अकाली दल ने पिछले 20 में से 15 साल राज किया। जो काम बादल सरकार ने कर दिया, वे कभी कांग्रेस नहीं कर सकती। उनकी सरकार ने 23 हजार करोड़ रुपये के सड़कों के प्रोजेक्ट शुरू किए, लेकिन कांग्रेस सरकार ने आते ही उन्हें रोक दिया। कैप्टन अगर सच में कुछ करना चाहते हैं, तो उनके प्रोजेक्ट को बंद करने के बजाय उन प्रोजेक्ट के साथ अन्य प्रोजेक्ट भी शुरू करें।
इस मौके पर विधायक डॉ. एसके सुक्खी, पूर्व विधायक चौ. नंद लाल, जरनैल सिंह वाहद, जिला प्रधान बाबा राम सिंह दुधाला, राहों काउंसिल प्रधान हेमंत कुमार बोबी, एसजीपीसी सदस्य गुरबख्श सिंह खालसा, पूर्व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन शंकर दुग्गल उपस्थित थे। इस दौरान सुखबीर बादल ने कहा कि टोपी वालों ने अकाली दल के खिलाफ झूठा प्रचार किया, जो खुद शहीद हो गए। वहीं टोपी वालों के झूठे प्रचार का फायदा कांग्रेस ले गई।