फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal meet Prem Singh Chandumajra

शिअद में सब ठीक नहीं: प्रेम सिंह चंदूमाजरा से मिलने पहुंचे सुखबीर बादल, बंद कमरे में की बैठक

Thu, 28 Jul 2022 08:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Jul 2022 08:40 PM IST
सार

सुखबीर बादल ने एडवोकेट जनरल की नियुक्ति पर आप सरकार को घेरा। सुखबीर बादल ने कहा कि जो सरकार एडवोकेट जनरल की नियुक्ति के बारे में अपने दम पर फैसला नहीं ले सकती, वह पंजाब के लोगों के हित में किस तरह से फैसले ले सकती है।

विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal meet Prem Singh Chandumajra
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल में चल रहे अंतर्कलह के बीच गुरुवार को पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल पटियाला में वरिष्ठ अकाली नेता एवं पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा से मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बैठक भी हुई। दोनों नेताओं ने पार्टी को एक बार फिर से खड़ा करने पर विचार किया। 

विज्ञापन


बैठक के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में पहले ही गांवों के क्लस्टर बनाकर जगह-जगह डिस्पेंसरियां व सिविल अस्पताल बने हैं। इनमें डॉक्टरों की नियुक्ति करने और दवाओं व अन्य चिकित्सा सुविधाओं की कमी दूर करने के बजाय आप सरकार मोहल्ला क्लीनिक खोलने जा रही है। यह सब सरकार की नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश है।
विज्ञापन

 
सुखबीर बादल ने एडवोकेट जनरल की नियुक्ति पर आप सरकार को घेरा। सुखबीर बादल ने कहा कि जो सरकार एडवोकेट जनरल की नियुक्ति के बारे में अपने दम पर फैसला नहीं ले सकती, वह पंजाब के लोगों के हित में किस तरह से फैसले ले सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान कुछ और कह रहे हैं, राघव चड्ढा कुछ और... अंत में फैसला आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मौके पर चंदूमाजरा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने सत्ता भगवंत मान को सौंपी थी लेकिन वह तो अरविंद केजरीवाल के हाथों की कठपुतली बने हैं। पंजाब संबंधी सभी फैसले दिल्ली से लिए जा रहे हैं, जो प्रदेश के लोगों के साथ धोखा है। अब हालात यह हैं कि सीएम भगवंत मान की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed