फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sukhbir Badal targets AAP government on second day of Punjab Bachao Yatra

Punjab: पंजाब बचाओ यात्रा के दूसरे दिन AAP पर बरसे सुखबीर, बोले- इनके विधायक नशा तस्करों से वसूल रहे महीना

Fri, 02 Feb 2024 10:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Feb 2024 10:53 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपनी पंजाब बचाओ यात्रा के दूसरे दिन आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आप सरकार को पंजाब और सिख विरोधी बताया और कहा कि हम आप सरकार के कुशासन का पर्दाफाश करेंगे। इस सरकार ने पंजाबियों को हर मोर्चे पर धोखा दिया है।

विज्ञापन
Sukhbir Badal targets AAP government on second day of Punjab Bachao Yatra
शिअद की 'पंजाब बचाओ' यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की 'पंजाब बचाओ यात्रा' शुक्रवार को अजनाला और मजीठा विधानसभा क्षेत्र से निकली। इस दौरान शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दो अलग-अलग जन सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कठपुतली मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली की आम आदमी पार्टी समेत अन्य सभी बाहरी दलों को पंजाब से बाहर कर लोगों को अकाली दल बादल पर भरोसा रखना होगा। अकाली दल ही पंजाबियों की आकांक्षाओं का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करता है।

विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि हम लोगों को इस सिख विरोधी और पंजाब विरोधी आम आदमी पार्टी की सरकार की सच्चाई बताने आए हैं। इसने पंजाबियों को सभी मोर्चों पर धोखा दिया है। हम आप सरकार के कुशासन का पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आप के विधायक नशा तस्करों से मिले हैं। उनसे महीना वसूल रहे हैं। आप विधायकों ने नशा तस्करों को न पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी हैं और अवैध रेत खनन किया जा रहा है। किसानों, नौजवानों, महिलाओं, अनुसूचित जाति, व्यापार और उद्योग क्षेत्र भेदभाव किया जा रहा है। पंजाबियों का आम आदमी पार्टी और कठपुतली मुख्यमंत्री से हर तरह का विश्वास खत्म हो गया है।

विज्ञापन

Sukhbir Badal targets AAP government on second day of Punjab Bachao Yatra

अजनाला में सुखबीर ने कहा कि एसजीपीसी सदस्य जोध सिंह समरा हलके के नए हलका इंचार्ज होंगे। यात्रा के दौरान लिंक सड़कों और सीवरेज बुनियादी ढांचे की स्थिति देख रहा हूं, जो तहस-नहस हो चुका है लेकिन मुख्यमंत्री केवल अपने बॉस अरविंद केजरीवाल को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने में लगे हैं। सुखबीर ने रास्ते में कई जगहों पर किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं कि उन्हें दो फसलों की बर्बादी का मुआवजा नहीं मिला है। दलहन और मक्के पर मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद एमएसपी नहीं मिल रही है।

'उठो वे शेर पंजाबियों... पंजाब बचा लो'

यात्रा के दौरान 'उठो वे शेर पंजाबियों, पंजाब बचा लो'... के गीत बज रहे थे। रास्ते में अकाली दल के चुनाव निशान तकड़ी वाले केसरी झंडे लगे थे। यात्रा थोड़ी देर के लिए गांव संगत पुरा में रुकी। जहां सुविधा केंद्र सुनसान पड़ा था। सुखबीर ने कहा कि यह उपेक्षित सुविधा केंद्र उस दुर्दशा का प्रतीक है, जिसे बाहरी लोगों की प्रॉक्सी सरकार ने इस हाल में पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed