फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal Say, No Drugs Production in Punjab

नशे के मुद्दे पर सुखबीर का चौंकाने वाला बयान

Wed, 23 Jul 2014 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Jul 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal Say, No Drugs Production in Punjab

विधानसभा में नशे से संबंधित संबंधित सवाल पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब नशे के खिलाफ राष्ट्रीय जंग लड़ रह रहा है। उन्होंने दावा किया पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ जितनी कार्रवाई कर रही है, उतनी देश की कोई एजेंसी नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि पंजाब ज्यादा रिकवरी और गिरफ्तारी के चलते बदनाम हुआ।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई भी नशीला पदार्थ पंजाब में नहीं बनता। नशे की खेप अफगान -पाक से यहां से होते हुए दूसरे राज्यों व अंतरराष्ट्रीय बाजार में चली जाती है। अफीम, भुक्की, चरस दूसरे राज्यों से आती हैं। सिंथेटिक ड्रग हिमाचल की फैक्ट्रियों में तैयार होती हैं। तीन साल में 64 तस्करों को दूसरे राज्यों से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


13 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया। पंजाब से नशों की नौ बड़ी खेप पकड़ी गईं। पांच मॉडल नशा छुड़ाओ केंद्रों केअलावा 21 अन्य केंद्र बनाए जा रहे हैं। गुरकीरत सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं की बिक्री रोकने को पुलिस ड्रग इंस्पेक्टरों का सहयोग लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय रैकेट पकड़े

Sukhbir Badal Say, No Drugs Production in Punjab

डिप्टी सीएम ने बताया कि पंजाब पुलिस ने कई अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश किया। चेन्नई के पांच निवासियों समेत आठ को गिरफ्तार किया गया। यह रैकेट हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली में ऑपरेट कर रहा था। बर्मा नागरिक को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय तस्कर रमन पंडित के अलावा छह नाइजीरियन गिरफ्तार किए गए।

28 पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई
नशा कारोबार में शामिल पंजाब पुलिस के 28 मुलाजिमों पर कार्रवाई की गई। इनमें से 14 को डिसमिस कर दिया गया। इनमें कांस्टेबल से लेकर डीएसपी स्तर के लोग हैं। इनमें सबसे ज्यादा मुलाजिम तरनतारन के हैं।

दूसरे विभागों के लोगों को पकड़ा
पुलिस ने नशा कारोबार में लिप्त सरकारी विभागों के लोगों को गिरफ्तार किया। जिनमें बीएसएफ कांस्टेबल, एयर इंडिया का सिक्योरिटी अफसर, कस्टम व एक्साइज, केमिकल एग्जामिनर खरड़ के अधिकारी शामिल हैं।

66.14 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच
नशों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान 338 तस्करों की 66.14 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी अटैच की गई। जिनमें सबसे ज्यादा 57 आरोपी संगरूर, 55 जालंधर रूरल और 39 आरोपी अमृतसर के हैं।

गिरफ्तारी और रिकवरी बढ़ी

Sukhbir Badal Say, No Drugs Production in Punjab

वर्ष - एनडीपीएस में परचे - गिरफ्तारी - हेरोइन रिकवरी
2002 - 3405 --------- 3876 ----- 2.32 किलो
2013 - 14654 -------- 16821 ---- 416.62 किलो

साल - देश में दर्ज मामले - पंजाब में परचे - प्रतिशत
2011 ---- 24584 ------ 5464 ------ 22
2012 ---- 28329 ------ 10220 ----- 36

राज्य ----- परचे दर्ज (2012)-- प्रतिशत
पंजाब -----  10220 -------- 36
महाराष्ट्र ---- 1903 ---------- 7
राजस्थान ---- 1115 ---------- 4
तमिलनाडु ---- 1402 -------- 5
गोवा -------- 55 --------- 0.2

साल --- देश में हेरोइन रिकवरी - पंजाब में रिकवरी
2011 ------ 528 किलो ------ 101 किलो
2012 ------ 1033 --------- 278
2013 ------ 1450 --------- 417

एजेंसी --- हेरोइन रिकवरी - कुल रिकवरी का प्रतिशत
एनसीआरबी - 303 किलो --- 21
डीआरआई -- 0 ---------- 0
कस्टम-एक्साइज - 3 ------- 0
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स - 116 --5
अन्य राज्यों की पुलिस - 954 ------ 41
पंजाब पुलिस ------- 964 ------ 41

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed