फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal in Haryana Today

इनेलो के लिए आज वोट मांगेंगे सुखबीर बादल

Wed, 02 Apr 2014 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Apr 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal in Haryana Today
पंजाब के डिप्टी सीएम और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल बुधवार को हरियाणा के पांच जिलों और चार लोकसभा हलकों में इनेलो प्रत्याशियों के समर्थन में पांच चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष शरणजीत सिंह सोता ने सुखबीर बादल के हरियाणा दौरे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुखबीर सिरसा के ओढ़ा और फतेहाबाद के रतिया में इनेलो उम्मीदवार चरणजीत सिंह रोड़ी के समर्थन में, करनाल के असंध में इनेलो प्रत्याशी एवं हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के समर्थन में,
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के पेहवा में इनेलो उम्मीदवार बलबीर सिंह सैनी के समर्थन में और अंबाला से इनेलो उम्मीदवार डॉ. कुसुम बाला शेरवाल के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित कर लोगों से इनेलो उम्मीदवारों को विजयी बनाने का आह्वान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल अध्यक्ष का यह दौरा हेलीकाप्टर से होगा और इस संबंध में इनेलो प्रत्याशियों और पार्टी वर्करों को भी सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जगह सुखबीर बादल की जनसभाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed