फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal Exclusive Interview

Interview: 'जितने भाजपाई अपने हैं उतने इनेलो वाले भी'

Tue, 22 Apr 2014 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 22 Apr 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal Exclusive Interview

उपमुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल एक बार फिर से मैदान में हैं। सुखबीर जहां अपनी पत्नी हरसिमरत कौर बादल के लिए जमीनी स्तर तक प्रचार कर रहे हैं, वहीं पूरे प्रदेश में शिअद-भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने माइक्रो मैनेजमेंट के जरिये हवा बना रहे हैं।

विज्ञापन


सुखबीर सूबे में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ चल रही एंटी इंकबेंसी की धार को कुंद करने के लिए दौड़धूप कर रहे हैं। साथ ही मोदी का नाम लेकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। अमर उजाला संवाददाता सुरिंदर पाल ने सुखबीर बादल से मौजूदा सियासी हालात और रणनीति पर खास चर्चा की। उनसे बातचीत के मुख्य अंश-

विज्ञापन

सीटों की संख्या पर ये कहा

Sukhbir Badal Exclusive Interview

प्रश्न : प्रदेश की 13 सीटों पर कितनी सीटों पर शिअद-भाजपा अपना परचम फहरा सकती है?

उत्तर : देखिए, केंद्र की यूपीए-2 के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है। यह किसी से छिपा नहीं है कि यूपीए के कार्यकाल में भ्रष्टाचार ने पूरे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए।

इस समय पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा है। पंजाब में इससे गठबंधन पार्टी को पूरा फायदा मिलेगा और 13 सीटों पर ही हम विजय हासिल करेंगे।
 

ड्रग्स के मुद्दे पर ऐसा बोले

Sukhbir Badal Exclusive Interview

प्रश्न : इस बार चुनाव में ड्रग्स का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है? क्या यह गठबंधन सरकार के लिए नुकसानदेह नहीं है?

उत्तर :  सूबे में ड्रग्स के पीछे भी केंद्र सरकार की नाकामी है। पड़ोसी देश से बार्डर के जरिये हेरोइन सूबे में आ रही है। इसमें केंद्र सरकार की एजेंसियां पूरी तरह से नाकाम रही हैं। हमारी सूबे की पुलिस ने तो कई स्थानों पर अभियान चलाकर ड्रग्स पकड़ी है।

विज्ञापन

सिंथे‌टिक ड्रग्स के बारे में ये कहा

Sukhbir Badal Exclusive Interview

प्रश्न : पर आइस जैसी सिंथेटिक ड्रग्स तो पंजाब में ही तैयार हो रही है, यह कैसे संभव है क्या इसमें पुलिस की नाकामी नहीं है?

उत्तर :
नहीं पंजाब पुलिस ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कई कुख्यात तस्कर हमारी पुलिस ने काबू कर सिंथेटिक ड्रग्स के रैकेट का पर्दाफाश किया है।

हमारी पुलिस ने महाराष्ट्र, हिमाचल में चल रही सिंथेटिक ड्रग्स की फैक्ट्रियों का नेक्सस ब्रेक किया है। आज कई नामी तस्कर जेल की सलाखों के पीछे हैं।

मनप्रीत बादल को लेकर ये है रणनीति

Sukhbir Badal Exclusive Interview

प्रश्न : आपके चचेरे भाई मनप्रीत बादल मैदान में हैं और आप उनके खिलाफ कई हथकंडे अपना रहे हैं?

उत्तर : नहीं ऐसा नहीं है, मैं तो रंजिश की राजनीति ही नहीं करता। मनप्रीत ने कई लोगों के साथ जालसाजी की है या गलत कार्य किया है, इसमें मेरा क्या रोल है? बठिंडा में मनप्रीत बादल अलग से पतंग के निशान पर खड़ा हुआ है, इसमें मुझे क्या लेना देना है?

भाजपा और इनेलो के बारे में ये विचार

Sukhbir Badal Exclusive Interview

प्रश्न : शिअद पंजाब में भाजपा के साथ है और हरियाणा में इनेलो के साथ? यह दोहरा मापदंड क्यों?

उत्तर : हंसी में दोहरा मापदंड नहीं है, इनेलो वाले भी भी हमारे ही हैं। दोबारा हंसी के साथ, वह भी हमारे साथ ही चलेंगे।

जनता के बारे में ऐसे हैं विचार

Sukhbir Badal Exclusive Interview

प्रश्न : पंजाब में सूबे की सरकार के प्रति भी लोगों में नाराजगी है ?

उत्तर : लोग कांग्रेस का नामोनिशान मिटाने के लिए तैयार हैं। देश के लोग मोदी को पीएम बनाने के लिए जुटे हुए हैं। मोदी व बादल साहब की दोस्ती और नजदीकियां जगजाहिर हैं।

मोदी के पीएम बनते ही सूबे में विकास की ट्रेन दौड़ेगी क्योंकि अभी तक जितनी बार भी कांग्रेस की सरकारें केंद्र में आई हैं, उन्होंने सूबे के साथ भेदभाव ही किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed