फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   sukhbir badal,deputy cm punjab, malerkotla, sqangrur, patiala, punjab, 

मालेरकोटला में बरसे छोटे 'बादल', बोले ‘आप’ को कट्टरपंथियों का समर्थन

Sat, 13 Aug 2016 08:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मालेरकोटला
अमर उजाला ब्यूरो, मालेरकोटला Updated Sat, 13 Aug 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
sukhbir badal,deputy cm punjab, malerkotla, sqangrur, patiala, punjab, 
Sukhbir Badal at Malerkothla - फोटो : amar ujala
शनिवार को मालेरकोटला पहुंचे उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी के नेताओं पर जमकर बोले। उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि ‘आप’ को कट्टरपंथियों का समर्थन प्राप्त है और यह पंजाब के हित में नहीं है। वह शनिवार को मालेरकोटला रायकोट रेलवे फ्लाईओवर का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कट्टरपंथियों के समर्थन से काम करने वाले आप नेता पवित्र कुरान और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी जैसी असहनीय घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए पंजाबियों को इनसे गुरेज करना चाहिए।  डिप्टी सीएम ने कहा कि कश्मीर में हुर्रियत नेताओं की ओर से वहां के सिखों को देश विरोधी आंदोलन में शामिल होने के लिए मजबूर करने की सूचनाएं बेहद अफसोस जनक हैं। इसका विरोध पंजाब सरकार जेएंडके की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भेंट करके करेगी।  
विज्ञापन


 32 करोड़ से तैयार इस ओवर ब्रिज के उद्घाटन समारोह के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि मालेरकोटला के सर्वपक्षीय विकास के लिए सितंबर में संगत दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार की ओर से प्रदान की जा रही योजनाओं को भी गिनवाया। साथ ही मालेरकोटला की विधायक फरजाना आलम की खुलकर तारीफ की। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा, मोहम्मद इजहार आलम, गोबिंद सिंह कांझला आदि ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमलोह के हलका इंचार्ज को हटाने की मांग
डिप्टी सीएम को अमलोह विस क्षेत्र के अकाली नेताओं ने शिकायत की कि अमलोह में नए लगाए हलका इंचार्ज राजू खन्ना को हटाया जाए। इलाके के लोग उन्हें पसंद नहीं करते, इस पर सुखबीर ने फिर से विचार करने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed