{"_id":"58528f2e4f1c1ba06f64bdbb","slug":"sukhbir-badal-challanged-to-arvind-kejriwal-for-open-debate-on-any-topic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल को सुखबीर का खुली बहस का चैलेंज, बोले-साबित करें जो कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल को सुखबीर का खुली बहस का चैलेंज, बोले-साबित करें जो कहा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Thu, 15 Dec 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल को सुखबीर बादल का खुला चैलेंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने अरविंद केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती दी है। साथ ही कही हुई बातें साबित करने को भी कहा। उपमुख्यमंत्री व शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है कि वह उनके साथ किसी भी मंच पर खुली बहस कर सकते हैं।
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल वीरवार को होटल रेडिसन में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब के पानी को दिल्ली में देने की बात करते हैं तो साथ ही पंजाब के 40 फीसदी युवाओं को नशेड़ी कह रहे हैं। उनको यह साबित करना चाहिए कि पंजाब के 40 फीसदी युवा नशे के आदी हैं।
सुखबीर ने कहा कि केजरीवाल का एक मात्र मकसद पंजाब का सीएम बनना है, इसी वजह से पंजाब में सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान को जलालाबाद में चुनाव लड़ने के लिए भेज दिया। वहीं दूसरे दावेदार हिम्मत सिंह शेरगिल को मजीठा में।

खुद सीएम बनना चाहते हैं अरविंद केजरीवाल
सुखबीर सिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने कहा कि केजरीवाल का एक मात्र मकसद है कि पंजाब में सीएम के तमाम दावेदारों को हरवा दिया जाए। उनकी मंशा खुद कुर्सी संभालने की है, तभी आज तक सीएम पद के उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि आप का अंदरूनी गठजोड़ कांग्रेस के साथ हो चुका है तभी आप कैप्टन अमरिंदर सिंह के इलाके में कोई रैली नहीं कर रहे हैं और न ही उसके खिलाफ बोल रहे हैं। केजरीवाल ने पंजाब में जितनी टिकट बांटी हैं, उनमें 40 फीसदी पर दाग है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मोगा, निहाल सिंह वाला में उम्मीदवार तक नहीं है। सुखबीर ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस को अगर जरूरत है तो वह 25-30 अकाली लीडर उनकी पार्टी में भेज देते हैं।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अच्छा और शानदार कदम है, लेकिन कई स्थानों पर कैश की कमी है और इस वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। कुछ समय के बाद दिक्कत दूर हो जाएगी।