{"_id":"6a99df2fc1231a7f560fd12e","slug":"sukhbir-badal-appeared-in-court-in-the-kotkapura-firing-case-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1113895-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कोटकपूरा गोलीकांड में अदालत में पेश हुए सुखबीर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कोटकपूरा गोलीकांड में अदालत में पेश हुए सुखबीर बादल
विज्ञापन
चंडीगढ़।
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल 11 साल पुराने कोटकपूरा गोलीकांड मामले में वीरवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में पेश हुए। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद यह मामला चंडीगढ़ जिला अदालत में स्थानांतरित किया गया है। विदेश से लौटने के बाद अदालत पहुंचे सुखबीर बादल ने अपनी हाजिरी दर्ज कराई। इस दौरान उनके वकील राजेश कुमार राय भी मौजूद रहे। मामले की अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को होगी। अदालत में पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति से संबंधित आवेदन लंबित है। इस पर अदालत ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है।
2015 में हुई थी गोलीबारी
14 अक्तूबर 2015 को फरीदकोट जिले के बरगाड़ी बेअदबी मामले के विरोध में कोटकपूरा और बहिबल कलां में प्रदर्शन हो रहे थे। इसी दौरान पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की गई थी। बहिबल कलां में हुई गोलीबारी में सरावां गांव निवासी गुरजीत सिंह और नियामीवाला गांव निवासी कृष्ण भगवान सिंह की मौत हो गई थी, जबकि कोटकपूरा में कई लोग घायल हुए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चल रही कार्यवाही उनके निधन के बाद समाप्त हो चुकी है। अब अन्य आरोपियों से जुड़े मामलों और लंबित आवेदनों पर सुनवाई जारी है।पिछली सुनवाई में 1 अगस्त 2026 को सुखबीर सिंह बादल और सुमेध सिंह सैनी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए थे। सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश होने की अनुमति के लिए आवेदन दिया था, जिस पर पंजाब सरकार से जवाब मांगा गया है।