{"_id":"0a40f6e507760d6a59b53ea09469a918","slug":"sukhbir-badal-allagade-captain-amrinder-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर के मुकाबले से भागने लगे अमरिंदर : सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर के मुकाबले से भागने लगे अमरिंदर : सुखबीर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Apr 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वीरवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह अमृतसर से चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं।
विज्ञापन
उनकी रुचि सिर्फ तस्वीरें खिंचवाने तक सीमित रह गई है, ताकि वह अपनी पार्टी के हाईकमान को इन तस्वीरों की एलबम दिखा सकें।
उन्होंने कहा कि तस्वीरें खिंचवाने के साथ-साथ अब उनको अधिक समय तक मदद मिलने वाली नहीं है, क्योंकि लोगों के मन में भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली को जिताने की इच्छा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जेटली को मजीठा और अजनाला से भरपूर समर्थन मिल रहा है। अकेले मजीठा से ही जेटली की लीड 35 हजार से अधिक होगी। उन्होंने कहा कि अगले 10 से 15 दिनों में अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के हक में पूरी लहर दिखाई देगी। अमरिंदर सिंह को अभी अपनी विदाई की तस्वीर भी खिंचवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
शिअद अध्यक्ष ने कहा कि हैरानी वाली बात है कि कैप्टन को अमृतसर में चुनाव प्रचार करने में कोई रुचि नहीं है। वह कुछ दिन पहले अमृतसर आए, एक प्रेस कांफ्रेंस की और गायब हो गए। डिप्टी सीएम ने कहा कि अमरिंदर का इस तरह का व्यवहार यह संकेत दे रहा है कि कैप्टन वह सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में रुचि रखते हैं, जिससे कि वह पार्टी हाईकमान को सबूत के तौर पर तस्वीर दिखा सकें।
उन्होंने कहा कि ऐसी प्रेस कॉन्फ्रेंसों और रोड-शो करना उनकी आदत में शुमार है, जिससे वह अपनी लोकप्रियता साबित करना चाहते हैं। वह रैलियां और मीटिंगें नहीं करते, क्योंकि इससे उनकी पोल खुल जाएगी।