फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir attacked the government on the SYL canal issue and law and order.

Chandigarh News: सुखबीर ने एसवाईएल व कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेरा <bha>--</bha>-

Thu, 29 Jan 2026 07:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir attacked the government on the SYL canal issue and law and order.
-पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात नाभा जेल में की मुलाकात
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नाभा जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्र सरकार के दबाव में आकर सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के माध्यम से हरियाणा को पंजाब का पानी देने की तैयारी कर रहे हैं, जो पंजाब के हितों के साथ समझौता है।
सुखबीर बादल ने कहा कि मजीठिया जेल के भीतर चढ़दी कला में हैं लेकिन उन्हें केवल इस कारण परेशान किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने पंजाबियों के अधिकारों के लिए आम आदमी पार्टी की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अकाली दल अपने नेताओं के खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मामलों से डरने वाला नहीं है। बादल ने ऐलान किया कि 2027 में अकाली दल की सरकार बनने पर आम आदमी पार्टी द्वारा दर्ज किए गए सभी कथित झूठे मामलों की जांच के लिए एक स्वतंत्र आयोग का गठन किया जाएगा। साथ ही ऐसे मामलों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसवाईएल मुद्दे पर सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने हरियाणा समकक्ष के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में पानी देने की सहमति जताई। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा था कि चाहे सुप्रीम कोर्ट भी आदेश दे दे, तब भी एसवाईएल के जरिए एक बूंद पानी नहीं दिया जाएगा। इसी नीति के तहत एसवाईएल नहर की जमीन को गैर-अधिसूचित कर किसानों को वापस किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में हालात पूरी तरह बिगड़े
सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार उस दृढ़ नीति को कमजोर कर रही है जिसका विरोध खुद अरविंद केजरीवाल ने 2017 में नहीं किया था और तब उन्होंने हरियाणा व दिल्ली को पानी देने की मांग तक की थी। कानून व्यवस्था पर बोलते हुए बादल ने कहा कि पंजाब में हालात पूरी तरह बिगड़ चुके हैं। पिछले बीस दिनों में 25 से अधिक लोगों की हत्या हुई है, निवेश ठप है और उद्योग राज्य से पलायन कर रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 में अकाली दल की सरकार बनते ही गैंगस्टरवाद को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस नीति लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article