फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir, Akal Takht, Chandumajra

अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर ही अकाल तख्त पर पेश हों सुखबीर: चंदूमाजरा

Thu, 18 Jul 2024 09:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir, Akal Takht, Chandumajra
-कहा- लोकसभा चुनाव के दौरान सिर्फ अनिल जोशी और हरसिमरत को ही दिया चुनावी फंड
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के बागी नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा है कि सुखबीर सिंह बादल अगर श्री अकाल तख्त साहिब पर स्पष्टीकरण देने जा रहे हैं, तो उनको पार्टी के अध्यक्ष के रूप में नहीं बल्कि त्यागपत्र देकर एक साधारण सिख के रूप में पेश होना चाहिए। उन्हें किसी तरह का शक्ति प्रदर्शन नहीं करना चाहिए। चंदूमाजरा एक इंटरनेट चैनल के साथ बातचीत कर रहे थे। चंदूमाजरा ने कहा कि सुखबीर सिह बादल की ओर से पार्टी की हार का जायजा लेने के लिए बनाई झूंदा गई कमेटी ने भी अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि संगत व आम अकाली वर्कर चाहते हैं कि सुखबीर सिंह बादल अब पार्टी अध्यक्ष का पद त्याग दें और पार्टी की जिम्मेदारी किसी अन्य योग व्यक्ति को सौंपें। बावजूद इसके सुखबीर बादल यह बात मानने को तैयार नहीं हैं। यही कारण है कि जालंधर उपचुनाव में जिस उम्मीदवार का सुखबीर बादल ने समर्थन किया था, वह 750 वोट भी हासिल नहीं कर सका।


चंदूमाजरा ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान सिर्फ दो ही उम्मीदवारों अमृतसर से अनिल जोशी और बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल को ही चुनावी फंड दिया गया। मैंने सुखबीर बादल को चुनावी फंड देने के लिए कहा था, लेकिन मुझे कोई फंड नहीं मिला। चंदूमाजरा ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया कह रहे हैं कि बागी अकालियाें को भी अकाल तख्त साहिब पर पेश होना चाहिए। बागी अकालियों ने पहले ही स्वीकार किया है कि वह पार्टी की सत्ता के दौरान सुखबीर बादल की ओर से की गई धार्मिक गलतियों को रोक पाने में असफल रहे हैं। वह सभी भी बराबर के दोषी हैं। अकाल तख्त उनको भी जो सजा देगा, वह स्वीकार करेंगे। लगता है कि उनकी अेार से अकाल तख्त को सौंपा पत्र बिक्रम मजीठिया ने पढ़ा ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed