फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   suicide, farmer suicide, punjab farmer suicide, bathinda farmer suicide, punjab

कर्ज का दंशः नौजवान किसान ने निगला जहर, मां फूट-फूट कर रोई

Fri, 08 Jul 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 08 Jul 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
suicide, farmer suicide, punjab farmer suicide, bathinda farmer suicide, punjab
कर्ज से परेशान किसान ने की सुसाइड - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में कर्ज के दंश ने एक और जिंदगी छीन ली। मां से उसका इकलौता सहारा भी छीन गया। नौजवान ने जहर खाकर जान दे दी। बठिंडा के गांव फुलोखारी की घटना है। मृतक किसान की पहचान अमृतपाल सिंह के तौर पर हुई है। मृतक किसान के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि उसके बेटे के सिर सरकारी व गैर सरकारी पांच लाख रूपए कर्ज था और उसके पास अपनी जमीन बहुत कम थी जिस के चलते वह अकसर परेशान रहता था और कर्ज उतारने में असमर्थ था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी जब गुरूद्वारा साहिब गई हुई थी। जब वह वापिस घर लौटी तो देखा कि अमृतपाल सिंह के मुंह से झाग निकल रहा था, जिसकी जानकारी उन्हें दी गई। वह तुरंत अपने बेटे को आस पास के लोगों की सहायता से नजदीकी अस्पताल में ले गए जहां पर उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने पर मृत्क के घर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के नेता सरूप सिंह ने बताया कि मृत्क किसान के पास जमीन बहुत कम थी और उसके सिर कुल पांच लाख रूपए का कर्ज था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह खेती करने के साथ साथ जीप चलाकर घर का गुजारा करता था। किसान नेता ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि पीड़ित किसान परिवार का सरकारी व गैर सरकारी पूरा कर्ज माफ किया जाए और उसे मुआवजे के तौर पर 10 लाख रूपए दिए जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed