फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suggestion to rahul gandhi through twitter by bjp minister

राहुल गांधी को भाजपा मंत्री ने ट्वीट कर दी बहुत बड़ी सलाह

Mon, 21 Sep 2015 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Sep 2015 02:39 PM IST
विज्ञापन
suggestion to rahul gandhi through twitter by bjp minister

कांग्रेस की दिल्ली रैली के बाद राहुल गांधी को भाजपा मंत्री ने ट्विटर के जरिए बेहद खास सुझाव दिया। ये भाजपा मंत्री अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने चार ट्वीट किए और कांग्रेस की दिल्ली रैली पर भड़ास निकाली।

विज्ञापन


ये मंत्री कोई और नहीं बल्कि हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज हैं। रैली मे बाद ही विज ने ट्वीट की झड़ी लगा दी थी। एक के बाद एक ट्वीट किए।

अनिल विज के ट्वीट
  • राहुल गांधी अपनी मां को संभालें, भाजपा के राज में भारत माता पूरी तरह सुरक्षित है।
  • आजादी के आधे से ज्यादा समय तक देश पर राज करने वाली कांग्रेस को सत्ता जाते ही किसानों और मजदूरों की याद आने लगी। वाह रे राजनीति।
  • हरियाणा में किसानों की जमीन का सबसे बड़ा भक्षक आज दिल्ली रैली में किसानों का रक्षक होने का झूठा दावा कर रहा है।
  • दिल्ली रैली में कांग्रेसी बावर्दी पहुंचे हैं। कुछ पिंक तथा कुछ लाल पगड़ी में। कांग्रेस अब बैंड पार्टी बन गई है। अच्छा काम है।

विज्ञापन

जमीन को मां बताने पर उखड़े भाजपाई

suggestion to rahul gandhi through twitter by bjp minister

भाजपा के उखड़ने का कारण है राहुल गांधी के किसानों की जमीन को मां बताने संबंधी बया। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि जब अपने जीजा राबर्ट वाड्रा के निजी स्वार्थों और चहेतों की जेबें भरने के लिए केवल हरियाणा के किसानों की 78 हजार 695 एकड़ मां रुपी जमीन को औने-पौने दामों पर प्राइवेट बिल्डरों और डेवलपरों के साथ मिलीभगत कर लूटा गया था, उस वक्त तो केवल एक ही मां याद आती थी। वह सोनिया गांधी थीं।

जब किसानों को सेक्शन चार और सेक्शन छह का डर दिखाकर उनकी जमीन को लूटा गया उस वक्त कांग्रेस के किसी नेता का बयान नहीं आया कि जमीन किसानों की मां है। आज जब वे 44 की संख्या पर संसद में सिमट गए तो इनके स्क्रिप्ट राइटर यह लिखकर दे रहे हैं कि जमीन को मां भी कहते हैं।

बहुत हैरानी की बात है कि काले कानून द्वारा 60 साल तक मां को लूटने वालों को आज तक एक भी ऐसा व्यक्ति, कार्यकर्ता या नेता नहीं मिला, जिसने गांधी परिवार को यह बताया हो कि इस देश में किसान जमीन को मां का दर्जा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed