बकाया न मिलने से आंदोलन पर उतरे किसान, कई के खिलाफ मामला दर्ज, सुरक्षा भी कड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की प्राइवेट और सहकारी मिलों पर किसानों के बकाए तुरंत अदा करने और मिलें चालू करने की मांग को लेकर किसान जत्थेबंदियों ने मंगलवार को फगवाड़ा शुगर मिल के सामने सुबह धरना दिया। इसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। फगवाड़ा शहर को पुलिस छावनी में तबदील किया गया और डीसी कपूरथला मोहम्मद तैयब, एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ हालात पर नजर रखे हैं।
पुलिस ने सुबह से शहर के बाहरी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर रखी। इसके बावजूद किसानों का पहुंचना जारी रहा। सुबह से लेकर शाम तक कई चरणों में अधिकारियों ने किसान नेताओं से बातचीत की लेकिन किसान नहीं माने। किसान नेता मनजीत सिंह राए, बलदेव सिंह, बलविंदर सिंह राजू, सतनाम सिंह साहनी, जगजीत सिंह फरीदकोट, परमिंदर सिंह खैरा, सुखपाल सिंह आदि ने पंजाब सरकार से मांग की कि पंजाब सरकार मिलों की तरफ 400 करोड़ का बकाया शीघ्र दिलवाए, मिलें तुरंत चालू की जाए, नए गन्ने की अदायगी नकद 14 दिन में यकीनी बनाए जाने की मांग की। मांगे न माने जाने की सूरत में शाम तक का अल्टीमेटम दिया। एक बार फिर डीसी कपूरथला ने अधिकारियों के साथ मिल कर किसानों से बातचीत की। हालांकि बातचीत बेनतीजा रही।
मुकेरियां में भी जारी रहा जाम, किसान नेताओं पर परचा
वहीं होशियारपुर के मुकेरियां में शुगर मिल के सामने राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर पड़गी संभाल जट्टा लहर ,किसान संघर्ष व अन्य किसान संघर्ष कमेटियों की तरफ से दिया जा रहा चक्का जाम धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस बीच थाना मुकेरियां पुलिस की ओर से 32 किसान नेताओं को नामजद करते हुए उनके खिलाफ यातायात को बाधित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
इसी तरह का एक मामला अमृतसर मार्ग पर व्यास दरिया के पुल पर धरना लगा कर ट्राफिक रोकने के आरोप में किसान नेताओं के खिलाफ टांडा थाने में मामला दर्ज किया है। मंगलवार को भी शीघ्र शुगर मिले चलाए जाने और पिछले साल के बकाया की अदायगी की मांग किसानों ने की। मिल मैनजमेंट व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानो ने कहा अगर जल्द हल नहीं निकाला तो अन्य किसान संस्थाओं को साथ लेकर पुरे पंजाब में चक्का जाम किया जायेगा।