फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sugarcane farmers protests in phagwara against government

बकाया न मिलने से आंदोलन पर उतरे किसान, कई के खिलाफ मामला दर्ज, सुरक्षा भी कड़ी

Wed, 05 Dec 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फगवाड़ा ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फगवाड़ा ( पंजाब) Updated Wed, 05 Dec 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
sugarcane farmers protests in phagwara against government
धरने पर बैठे किसान

पंजाब की प्राइवेट और सहकारी मिलों पर किसानों के बकाए तुरंत अदा करने और मिलें चालू करने की मांग को लेकर किसान जत्थेबंदियों ने मंगलवार को फगवाड़ा शुगर मिल के सामने सुबह धरना दिया। इसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। फगवाड़ा शहर को पुलिस छावनी में तबदील किया गया और डीसी कपूरथला मोहम्मद तैयब, एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ हालात पर नजर रखे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने सुबह से शहर के बाहरी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर रखी। इसके बावजूद किसानों का पहुंचना जारी रहा। सुबह से लेकर शाम तक कई चरणों में अधिकारियों ने किसान नेताओं से बातचीत की लेकिन किसान नहीं माने। किसान नेता मनजीत सिंह राए, बलदेव सिंह, बलविंदर सिंह राजू, सतनाम सिंह साहनी, जगजीत सिंह फरीदकोट, परमिंदर सिंह खैरा, सुखपाल सिंह आदि ने पंजाब सरकार से मांग की कि पंजाब सरकार मिलों की तरफ 400 करोड़ का बकाया शीघ्र दिलवाए, मिलें तुरंत चालू की जाए, नए गन्ने की अदायगी नकद 14 दिन में यकीनी बनाए जाने की मांग की। मांगे न माने जाने की सूरत में शाम तक का अल्टीमेटम दिया। एक बार फिर डीसी कपूरथला ने अधिकारियों के साथ मिल कर किसानों से बातचीत की। हालांकि बातचीत बेनतीजा रही।

विज्ञापन

मुकेरियां में भी जारी रहा जाम, किसान नेताओं पर परचा 

sugarcane farmers protests in phagwara against government
धरनास्थल में तैनात सुरक्षाबल

वहीं होशियारपुर के मुकेरियां में शुगर मिल के सामने राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर पड़गी संभाल जट्टा लहर ,किसान संघर्ष व अन्य किसान संघर्ष कमेटियों की तरफ से दिया जा रहा चक्का जाम धरना मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस बीच थाना मुकेरियां पुलिस की ओर से 32 किसान नेताओं को नामजद करते हुए उनके खिलाफ यातायात को बाधित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। 

इसी तरह का एक मामला अमृतसर मार्ग पर व्यास दरिया के पुल पर धरना लगा कर ट्राफिक रोकने के आरोप में किसान नेताओं के खिलाफ टांडा थाने में मामला दर्ज किया है। मंगलवार को भी शीघ्र शुगर मिले चलाए जाने और पिछले साल के बकाया की अदायगी की मांग किसानों ने की। मिल मैनजमेंट व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए  किसानो ने कहा अगर जल्द हल नहीं निकाला तो अन्य किसान संस्थाओं को साथ लेकर पुरे पंजाब में चक्का जाम किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed