{"_id":"39cc13f2248a75ffa1b074f93b2f52cf","slug":"sufi-singer-satinder-sartaj-press-confrense-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव परफॉर्मेंस से मिलता है सुकून: सतिंदर सरताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव परफॉर्मेंस से मिलता है सुकून: सतिंदर सरताज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडियो में गाते हुए ऐसे सहम जाता हूं जैसे की एक बच्चा। मुझे लाइव सिंगिंग में भी सुकून मिलता है। आज जो कुछ भी हूं, लाइव परफॉर्मेंस की वजह से ही हूं। यह कहना है सिंगर सतिंदर सरताज का जो शुक्रवार को प्रेस क्लब में पहुंचे। सर्ब सांझ इंटरप्राइजेज की ओर से इस प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी गई कि सांझ इंटरप्राइज की ओर से 30 जनवरी को सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सतिंदर सरताज प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
कई घंटों तक कर सकता हूं परफॉर्म
एक सवाल के जवाब में सरताज ने बताया कि लाइव परफॉर्मेंस में मुझे खुशी मिलती है। इसमें ही अपना नाम कमाया है। लाइव गाते हुए मैं कई घंटों तक परफॉर्म कर सकता हूं।
विज्ञापन
अपने गानों में नहीं करता फेरबदल
आजकल कई गायक अपने गानों में बदलाव कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में सरताज ने कहा कि मैंने अपने गानों में कभी फेरबदल करने की कोशिश नहीं की। जिस तरह पहले गाता था आज भी वैसे ही गाना गाता हूं। उन्होंने कहा कि जो बनावटी नहीं होता वही खूबसूरत होता हैं।
विदेशों का टूर
सरताज ने बताया कि वह मार्च में इंग्लैंड जा रहे हैं। वहां आठ शहरों में शो हैं। इसके बाद कनाडा में भी प्रस्तुति देंगे।