{"_id":"571115714f1c1b650f4a6ab9","slug":"sudip-kalkal-captain-abhimanyu-kalkal-selfie-controversy-haryana-bjp-haryana-congress-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलकल के साथ सेल्फी पर वित्तमंत्री का कांग्रेस पर तीखा पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलकल के साथ सेल्फी पर वित्तमंत्री का कांग्रेस पर तीखा पलटवार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 18 Apr 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडवोकेट सुदीप कलकल के साथ सेल्फी वाले मामले में प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा है कि दंगों में सच की परतें खुलने पर कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस चोर की दाढ़ी में तिनका की कहावत पर काम कर रही है। सच्चाई सामने आकर रहेगी। किसी के कहने से हकीकत बदल नहीं जाएगी।
हिसार पहुंचे वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि किसी के फोटो में होने से कोई दोषी नहीं हो जाता। राजनीतिक जीवन में सैकड़ों लोग फोटो में आ जाते हैं। फोटो से किसी का संबंध साबित नहीं हो जाता। इस तरह के फोटो से न तो निर्दोष साबित हो जाता है न ही कोई दोषी। संलिप्तता के प्रमाण बदल नहीं जाएंगे।
जो लोग शामिल होंगे वह दोषी साबित हो जाएंगे। कांग्रेस चोर की दाढ़ी में तिनका वाली कहावत पर काम कर रही है। कुलदीप शर्मा अगर सच्चाई सामने लाने में मदद कर रहे हैं तो उन्हें सभी प्रमाण सामने लाने चाहिए। कांग्रेस ने किस को कहां लाभ दिया। किसने कहां नौकरी की। यह हकीकत बदल नहीं जाएंगी।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मेरे निवास पर सैकड़ों लोग भावनाएं व्यक्त करने आए। राजनीतिक जीवन के एमपी भी आए तो क्या गलत है। जो लोग इस तरह की बात कर रहे हैं उन्हें पीड़ितों के पास जाकर उनका हाल जानना चाहिए था। मैं रोहतक के हर एक पीड़ित से मिला हूं। बाजारों में पैदल घूमकर लोगों से बातचीत की। हर दुख तकलीफ में उनका सहयोगी हूं।