{"_id":"670712c2f64e7f15860d4934","slug":"sudesh-kataria-appointed-advisor-in-power-finance-corporation-chandigarh-news-c-16-pkl1010-536901-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मनोहर के करीबी सुदेश कटारिया पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन में एडवाइजर नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मनोहर के करीबी सुदेश कटारिया पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन में एडवाइजर नियुक्त
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा नेता व पूर्व सीएम मनोहर लाल के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर सुदेश कटारिया को केंद्र में अहम जिम्मेदारी मिली है। ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने उन्हें ऊर्जा मंत्रालय में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन की मीडिया एजेंसी में मीडिया एडवाइजर की जिम्मेदारी सौंपी है। कटारिया अब दिल्ली में ही बैठेंगे। अपनी नियुक्ति पर कटारिया ने मनोहर लाल का आभार जताया है। कटारिया की गिनती मनोहर के विश्वास पात्रों में होती है। कटारिया को संगठन से सीएमओ में मनोहर लाल ही लाए थे।
चुनाव प्रचार के दौरान भले ही मनोहर दूर रहे हों, मगर टीमें ग्राउंड पर काम कर रही थी। इनमें एक टीम का नेतृत्व सुदेश कटारिया कर रहे थे। कटारिया को दलितों को एकजुट करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने राज्य की 58 विधानसभा क्षेत्रों में दलित समुदाय के साथ बैठक की। वहीं, कुरुक्षेत्र में महादलित सम्मेलन भी कराया। इनमें दो केंद्रीय मंत्री व कई दलित नेता भी पहुंचे थे। कटारिया ने कहा कि भले ही वह केंद्र में चले गए हो, मगर उनका जुड़ाव हरियाणा से बना रहेगा। वह महीने में दो से तीन बार चंडीगढ़ में भी बैठेंगे। ब्यूरो