{"_id":"8816199b2d2e41d084ac680dcbddabd1","slug":"sucide-by-man-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से एक माह पहले फंदे से लटका युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से एक माह पहले फंदे से लटका युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Apr 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
हल्लोमाजरा में पंखे से फंदा लगाकर युवक ने खुदकुशी कर ली। उसने बिजली की तार अपने भाई से पंखा ठीक करने के लिए ली थी।
विज्ञापन
जब युवक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके भाई ने कमरे में जाकर देखा। कमरे में युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंदे से उतारकर युवक को जीएमसीएच में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 29 वर्षीय अरविंद्र यादव के रुप में हुई। उसकी की अगले महीने 9 मई को शादी थी।
अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। सेक्टर 31 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हल्लोमाजरा निवासी शिवपाल ने बताया कि उनकी बेकरी है। जहां पर भाई काम करता था।
विज्ञापन