सुच्चा सिंह की पार्टी ने चुनाव के लिए घोषित किए 15 उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी को अलविदा कह कर आपणा पंजाब पार्टी बनाने वाले सुच्चा सिंह छोटेपुर ने बुधवार को विधानसभा चुनावों के लिए पंद्रह उम्मीदवारों का एलान कर दिया।
पहली लिस्ट में उनके खास हरदीप सिंह किंगरा और आप बुद्धिजीवी सेल के पूर्व चेयरमैन आरआर भारद्वाज के बेटे पुनीत भारद्वाज का नाम शामिल है। इनमें तीन डॉक्टर, दो इंजीनियर और एक प्रोफेसर शामिल हैं।
छोटेपुर ने कहा कि जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट भी घोषित कर दी जाएगी। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान छोटेपुर ने कहा कि नवजोत सिद्धू, डॉ. धरमवीर गांधी समेत पंजाब के तमाम नेताओं का स्वागत है।
पार्टी ने माना कि आवाज-ए-पंजाब के साथ हुई थी बात
वह किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन को तैयार हैं। उन्होंने नवंबर की शुरूआत में पहली लिस्ट जारी करने का वादा किया था, जो पूरा किया है। अगर किसी पार्टी के साथ गठबंधन हुआ और उसका कैंडिडेट बेहतर दिखाई दिया तो अपने उम्मीदवार को विदड्रॉ कर लेंगे।
आवाज-ए-पंजाब के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले उनकी परगट सिंह और बैंस ब्रदर्स के साथ बात हुई थी, लेकिन फिर बात आगे नहीं बढ़ी।
छोटेपुर ने दावा किया कि स्वराज इंडिया और योगेंद्र यादव का उन्हें समर्थन हासिल है। कुछ और पार्टियों से भी उनकी गठबंधन को लेकर बात चल रही है।
आपणा पंजाब पार्टी के उम्मीदवार
फरीदकोट - हरदीप किंगरा
दीनानगर - सरवण सिंह सेवक
तरनतारन - प्रो. गुरविंदर सिंह ममनके
बाबा बकाला - बलजीत सिंह भट्टी
भुलत्थ - गुरबिंदर सिंह
जालंधर वेस्ट - डॉ. जुगल किशोर
नवांशहर - अश्वनी जोशी
बलाचौर - मेजर जरनैल सिंह
बस्सी पठाना - मनजिंदर सिंह
कोट कपूरा - डॉ. सुरिंदर कुमार द्विवेदी
जैतो - डॉ. हरपाल सिंह
बठिंडा देहाती - जसविंदर गिल
नाभा - जरनैल सिंह अकालगढ़a
डेराबस्सी - पुनीत भारद्वाज
घनौर - शरनजीत सिंह जोगीपुर