हद कर दी 'आप' ने, सूबा कन्वीनर को नहीं मिल रही तवज्जों, नाराजगी जगजाहिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीदवार फाइनल करने को बनी पंजाब की स्क्रीनिंग कमेटी में छोटेपुर अलग-थलग पड़ गए हैं। सबसे पहले उन्होंने अपनी नाराजगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के बाद जाहिर की। वह उम्मीदवारों के एलान के समय नहीं पहुंचे। बाद में उन्होंने कहा कि दो-तीन सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर उनकी नाराजगी है। उस समय केजरीवाल धर्मशाला में विपसना शिविर में हिस्सा ले रहे थे।
छोटेपुर ने कहा कि केजरीवाल के आने के बाद वह उनसे मिलेंगे और वॉलंटियरों की भावनाओं से अवगत कराएंगे, लेकिन पार्टी ने उनकी बात को जरा भी गंभीरता से नहीं लिया। उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में भी उन्हें तवज्जो नहीं दी गई। वह अपने किसी भी समर्थक को टिकट नहीं दिला सके।
सूत्र बताते हैं कि पार्टी के नीतिगत फैसलों में भी उन्हें तवज्जो नहीं दी जा रही। सूबा कन्वीनर की जानकारी के बिना एक जोनल कोऑर्डिनेटर ने साहनेवाल में पांच लोगों को सस्पेंड और दो को डिसमिस कर दिया। उन्होंने छोटेपुर से संपर्क किया तो छोटेपुर ने उन्हें कहा कि जोनल कोऑर्डिनेटर संविधान के मुताबिक ऐसा नहीं कर सकता, लेकिन वह उन लोगों को इंसाफ नहीं दिला सके। इतने दिन बीतने के बाद भी केजरीवाल ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया।
साहनेवाल के पांच लोगों को धक्के देकर निकाला
पिछले दिनों सस्पेंड किए गए साहनेवाल के पांच पदाधिकारी सूबा लीडरशिप से अपनी गलती पूछने 15 अगस्त की ईसड़ू कांफ्रेंस में पहुंचे। उनमें से एक और साहनेवाल के तत्कालीन इंचार्ज अजय पनेसर ने बताया कि वे लोगों के बीच बैठे हुए थे। उनकी बात सुनना तो दूर, पार्टी के सिक्योरिटी वॉलंटियरों ने पुलिस की मदद से उन लोगों को धक्के देकर बाहर निकाल दिया। अब वे साहनेवाल में सारे वॉलंटियरों को लामबंद कर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे।
पार्टी में नाराजगी होती रहती है, नाराजगी पार्टी के लिए अच्छी भी होती है। कुछ मुद्दे हैं, वॉलंटियरों की भावनाएं हैं, वे राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल को बताएंगे। अभी मैं दिल्ली जा नहीं सका हूं, इसलिए उनसे मुलाकात नहीं हुई है। -सुच्चा सिंह छोटेपुर, सूबा कनवीनर, आप