{"_id":"e8e45dae0916e68f106c5777bc9b7bab","slug":"sucha-singh-chhotpur-aap-announcement-for-punjab-assembly-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 'आप' की सरकार बनी, तो बेरोजगारों को नौकरियां देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में 'आप' की सरकार बनी, तो बेरोजगारों को नौकरियां देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 28 Jan 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेरोजगारों के लिए बड़ा ऐलान किया। वे पटियाला में बेरोजगार लाइनमैनों के धरनास्थल पर पहुचे थे।
विज्ञापन
यहां उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर बेरोजगार लाइनमैनों को पहल के आधार पर पावरकाम में नियुक्तियां दी जाएंगी। छोटेपुर ने पंजाब सरकार को कोसते हुए कहा कि बादलों के राज में आज हर आदमी तंग है। हर तरफ धक्केशाही हो रही है। ऐसा लग रहा है कि जैसे पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन
उधर बेरोजगार लाइनमैन यूनियन के प्रदेश प्रधान पिरमल सिंह की हालत अभी भी खराब बनी हुई है। वह राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराए जाने के बावजूद इलाज नहीं करा रहे हैं। उनकी जगह मरणव्रत पर बैठी रानी देवी का मरणव्रत आज चौथे दिन में दाखिल हो गया।
विज्ञापन
यूनियन के प्रदेश उप प्रधान रजिंदर सिंह खालसा ने कहा कि पंजाब सरकार ने शोशेबाजी करते हुए बड़े स्तर पर गणतंत्र दिवस मनाया। दूसरी तरफ पंजाब में हर तरफ संविधान की खिल्ली उड़ाई जा रही है।
यूनियन के मुख्य सलाहकार सोमा सिंह ने कहा कि ठंड ज्यादा होने के कारण पक्के धरनास्थल पर टेंट में रह रहे बेरोजगार लाइनमैनों के बच्चे बीमार हो रहे हैं। लेकिन सरकार किसी अनहोनी घटना की प्रतीक्षा में लग रही है। धरने में भोला सिंह, निर्मल सिंह, मास्टर मेजर सिंह, बलवंत सिंह, रणजीत सिंह, हितेश कुमार आदि मौजूद रहे।