{"_id":"57cad7244f1c1ba4242cc95a","slug":"sucha-singh-chhotepur-uturn-after-navjot-sidhu-front-awaaz-e-punjab-visited-harminder-sahib","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू की पार्टी बनते ही छोटेपुर के बदले सुर, लिया बड़ा यूटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू की पार्टी बनते ही छोटेपुर के बदले सुर, लिया बड़ा यूटर्न
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sun, 04 Sep 2016 08:56 AM IST
विज्ञापन
हरमिंदिर साहिब पहुंचे सुच्चा सिंह छोटेपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरब्रांड नेता नवजोत सिद्धू की पार्टी बनते ही आप नेता सुच्चा सिंह छोटेपुर के सुर भी बदल गए और उन्होंने बड़ा यूटर्न ले लिया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश कनवीनर पद से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर ने शनिवार को कहा कि कोई भी नया फ्रंट बना सकता है। मैंने अभी किसी भी पार्टी में शामिल होने के बारे या नई पार्टी के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया और यह फैसला मैंने लोगों पर छोड़ा है।
श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होने आए छोटेपुर ने पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अमृतसर पहुंचने पर आप वालंटियरों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके पक्ष और आम आदमी पार्टी के नेताओं के विरोध में नारे लगाते हुए काफिले के साथ उन्हें श्री हरिमंदिर साहिब लेकर आए।
आप के जोनल इंचार्ज गुरविंदर सिंह बाजवा, सरबजीत सिंह गुमटाला, जिला इंचार्ज गुरमिंदर कौर बमरा की मौजूदगी में छोटेपुर ने पत्रकारों से कहा कि वह गुरुघर में अरदास करने आए है कि पंजाब और पंजाबियत की रक्षा की करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी की गलत नीतियों के कारण उनका 40 साल का राजनीतिक कैरियर तबाह करने का प्रयास किया गया लेकिन लोगों के सहयोग से वह अपने बूते पर खड़े हैं।

दो दिन अपने घर में रहेंगे छोटेपुर, फिर शुरू होगी यात्रा
हरमिंदिर साहिब पहुंचे सुच्चा सिंह छोटेपुर
- फोटो : अमर उजाला
छोटेपुर ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए दिन रात सेवा की। यहां तक कि पिछले ढाई साल से अपने गांव छोटेपुर भी नहीं गए। उन्होंने कहा कि वे अब गुरू घर से आशीर्वाद लेकर दो दिन अपने गांव रहेंगे। इसके बाद 6 सितंबर से अपनी पंजाब यात्रा शुरू करेंगे।
उन्होंने भविष्य की रणनीति का निर्णय आम लोगों पर छोड़ते हुए कहा कि जिन्होंने उनका साथ दिया, उनके सच को बुलंद किया वह उनकी सलाह पर ही किसी नतीजे पर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि उनका अपना कोई भी प्रोग्राम नहीं हैं। वह जनता से दिशा निर्देश लेकर चलेंगे। इसके बाद वह अपने समर्थकों सहित श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में नतमस्तक होने पहुंचे।
दुर्गेश पाठक के खिलाफ नारे लगाने से रोका
जब छोटेपुर अमृतसर के मुख्य गेट पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनके पक्ष में नारेबाजी करते हुए आप नेता दुर्गेश पाठक के खिलाफ नारे लगाए। इस पर छोटेपुर गाड़ी से उतरे और उन्होंने नारेबाजी रुकवाते हुए कहा कि अभी इस सब के लिए सही समय नहीं है। इसके बाद समर्थकों ने पार्टी विरोधी नारेबाजी बंद कर दी।