{"_id":"61b1b36211d4d32b6b205cbb","slug":"sucha-singh-chhotepur-joined-shiromani-akali-dal-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव: अकाली दल में शामिल हुए सुच्चा सिंह छोटेपुर, सुखबीर बादल ने बटाला से बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव: अकाली दल में शामिल हुए सुच्चा सिंह छोटेपुर, सुखबीर बादल ने बटाला से बनाया प्रत्याशी
Thu, 09 Dec 2021 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:12 PM IST
सार
2017 में विधानसभा चुनाव से पहले आप के प्रदेश संयोजक रहे सुच्चा सिंह छोटेपुर पर टिकट के बदले पैसे लेने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
अकाली दल में शामिल हुए सुच्चा सिंह छोटेपुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी से निष्कासित सुच्चा सिंह छोटेपुर गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में पार्टी मुख्यालय में छोटेपुर को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल होते ही सुखबीर ने उन्हे बटाला से पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले सुच्चा सिंह आम आदमी पार्टी के संयोजक रहे हैं। आप ने 2014 का लोकसभा चुनाव उन्हीं की अगुवाई में लड़ा था। 2017 में विधानसभा चुनाव से पहले आप के प्रदेश संयोजक रहे सुच्चा सिंह छोटेपुर पर टिकट के बदले पैसे लेने के आरोप लगे थे। उस समय उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें संयोजक पद से हटाकर पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके बाद उनकी शिअद में शामिल होने की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
गुरुवार को इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए सुच्चा सिंह शिअद में शामिल हो गए। पार्टी की सदस्यता दिलाते समय सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह अच्छे इंसान के साथ ही पंजाब हितैषी हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी को उन्हीं ने स्थापित किया, लेकिन आप ने उन्हें धोखा दे दिया। सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें बटाला से उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन