{"_id":"57a4ab284f1c1b6f152bbb7f","slug":"sucha-singh-chhotepur-first-statement-on-aap-ticket-distribution-for-punjab-assembly-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विस चुनावः टिकट वितरण से नाराज छोटेपुर ने तोड़ी चुप्पी, ऐसे जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनावः टिकट वितरण से नाराज छोटेपुर ने तोड़ी चुप्पी, ऐसे जताई नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Aug 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
जालंधर के प्रेसवार्ता करते आप के कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली सूची से नाराज छोटेपुर ने अपनी चुप्पी तोड़ी और तीखा वार कर नाराजगी जताई। उन्होंने पार्टी की ओर से एक दिन पहले किए गए टिकट वितरण पर असंतुष्टता जताई। साथ ही कहा कि जल्द वह पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल से मिलकर अपनी बात रखेंगे।
छोटेपुर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पहली लिस्ट में दो-तीन नामों को लेकर वॉलंटियर्स में काफी नाराजगी है। पहले 26 उम्मीदवारों की सूची जारी की जानी थी। आखिर सात उम्मीदवारों का एलान रोक दिया गया। वह भी तो किसी के कहने पर रोका गया था। तो दो और उम्मीदवारों की घोषणा रोकी जा सकती थी। वॉलंटियर्स लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
उनकी भावनाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। वह सूबा कन्वीनर और तीन साल से पूरा पंजाब घूम रहे हैं। वह नहीं चाहते कि किसी वॉलंटियर के साथ गलत हो। छोटेपुर ने कहा कि उन्हें दो-तीन उम्मीदवारों पर एतराज है, जिसकी जानकारी वह पंजाब प्रभारी संजय सिंह और सांसद भगवंत मान को दे चुके हैं।

अरविंद केजरीवाल से मिलकर बात करेंगे छोटेपुर
kejriwal
राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के विपसना शिविर से लौटने के बाद वह उनसे मिलेंगे। अपनी बात रखेंगे। अगर वह मानते हैं तो ठीक, नहीं मानते हैं तो भी ठीक। पर वह किसी भी हालत में पार्टी को कमजोर नहीं करेंगे। उनकी नाराजगी पार्टी से नहीं, कुछ लोगों से हो सकती है। वह किसी उम्मीदवार का नाम नहीं लेंगे, पार्टी प्लेटफार्म पर अपनी राय देंगे।
आम आदमी पार्टी का इतिहास रहा है, यहां ऐन मौके पर भी उम्मीदवार बदले जाते हैं। उम्मीदवारों के चयन केमामले में उनकी असहमति पंजाब की स्क्रीनिंग कमेटी से थी, या फिर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी से, के सवाल पर छोटेपुर ने कहा कि वह पीएसी के मेंबर नहीं हैं। पार्टी में असहमति भी होती है, लेकिन सबको साथ लेकर चलना पार्टी के लिए अच्छा होता है।
वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस में न पहुंचने के सवाल पर छोटेपुर ने कहा कि दिल्ली में किसी व्यस्तता केचलते वह नहीं पहुंच पाए। गौरतलब है कि पंजाब प्रभारी संजय सिंह व सांसद भगवंत मान ने वीरवार को 19 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट घोषित की थी, लेकिन इस अहम मौके पर छोटेपुर मौजूद नहीं थे। तभी से उनकी नाराजगी की चर्चाएं चल रही थीं।