फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Success Story, Tashan of Drug Control Inspector Jasveer Singh, Who is Body Builder Also

पेशे से ड्रग कंट्रोल इंस्पेक्टर हैं और जुनून बॉडी बिल्डिंग का ऐसा है, दो बार बने मिस्टर चंडीगढ़

Sat, 15 Feb 2020 02:35 PM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 15 Feb 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Success Story, Tashan of Drug Control Inspector Jasveer Singh, Who is Body Builder Also
ड्रग इंस्पेक्टर जसवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
यूं ही नहीं मिलती राही को मंजिल, एक जुनून सा दिल में जगाना होता है/ पूछा चिड़िया से कैसे बना आशियाना/ बोली! भरनी पड़ती है उड़ान बार-बार, तिनका-तिनका उठाना होता है... दिल में कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो कोई काम नामुमकिन नहीं। कुछ ऐसा की कर दिखाया है हेल्थ डिपार्टमेंट के ड्रग इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने।
विज्ञापन


जसवीर अपने काम के साथ बॉडी बिल्डिंग का भी पैशन रखते हैं। इस क्षेत्र में जसवीर ने कई पदक भी अपने नाम किए हैं। जसवीर के साथी कहते हैं उनको बॉडी बिल्डिंग का नशा हो गया है। 34 साल के जसवीर अपनी नौकरी के साथ ही अपने पैशन को भी पूरी ईमानदारी से समय देते हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2016 में चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप जसवीर दूसरे स्थान पर रहे थे। बस यहीं से उन्होंने ठान लिया कि अब खिताब जीतना है। अपने आप से किए इस वादे को निभाते हुए जसवीर ने चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का वर्ष 2017 और 2018 का खिताब अपने नाम किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


साइंस और भंगड़ा में रहते थे अव्वल
मूल रूप से पंजाब निवासी जसवीर सिंह स्कूल टाइम में साइंस कॉम्पटीशन में तो सबसे आगे रहते ही थे, साथ में भंगड़ा पाने में भी जसवीर का कोई जवाब नहीं था। जसवीर काकहना है आजकल युवाओं की प्राथमिकता स्टायलिश सेविंग, बाल और कपड़ों की रहती है, लेकिन उनकी प्राथमिकता जिम होती है। उसके बाद कपड़े और अन्य साज सज्जा का नंबर आता है।

नॉनवेज जरूरी नहीं, हेल्दी डाइट रखें

जसवीर डेली ड्यूटी के बाद डेढ़ से दो घंटे जिम में वर्क आउट करते हैं। उनका कहना है कि बॉडी बिल्डिंग के लिए नॉनवेज और तमाम तरह के पाउडर ड्रिंक लेना जरूरी नहीं है। जसवीर पूरी तरह से वेजीटेरियन हैं और यूथ को भी वेजीटेरियन होने की सलाह देते हैं। जसवीर डेयली हेल्दी डाइट और खाने के समय का काफी ध्यान रखते हैं। कभी-कभी अपने फेवरेट राजमा-चावल को भी खाने का हिस्सा बनाते हैं।

नशा करना ही है तो अपनी सेहत का करो
जसवीर कहते हैं कि कई बार ऐसे केस आते हैं, जहां यूथ नशे के इंजेक्शन या दवाओं केसाथ पकड़े जाते हैं। जिसे वह अपना पैशन बताते हैं। अगर नशा करना ही है तो अपनी सेहत का करो। दूसरों की नकल करने के चक्कर में यूथ गलत दिशा में चला जाता है। वह नशे को एक स्टेटस सिंबल मानने लगता है। यूथ सपना देखे और उसके लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed