फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Success is achieved only through goal setting and regular practice: Dipasha

लक्ष्य निर्धारण और नियमित अभ्यास से ही मिलती है सफलता : दिपाशा

Fri, 26 Mar 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Success is achieved only through goal setting and regular practice: Dipasha
चंडीगढ़। जेईई मेन परीक्षा में ट्राइसिटी में टॉप करने वाली दिपाशा का कहना है कि लक्ष्य निर्धारण और नियमित अभ्यास से ही सफलता मिलती है। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनीमाजरा की बारहवीं की छात्रा दिपाशा ने 99.98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

जेईई मेन का परिणाम बुधवार की देर रात जारी हुआ। इस परीक्षा में ट्राइसिटी के कई छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक पाए हैं। ये विद्यार्थी निजी कोचिंग संस्थानों से शिक्षा पा रहे थे। पंचकूला सेक्टर- 7 निवासी दिपाशा ने बताया कि लक्ष्य को पाने के लिए समय प्रबंधन जरूरी है। वह जेईई की तैयारी के साथ इन दिनों बारहवीं बोर्ड की तैयारी में भी लगी
विज्ञापन

हुई हैं।
दोनों की तैयारी को पर्याप्त समय मिल सके, इसके लिए समय सारिणी बनाई हुई है। सुबह स्कूल टेस्ट और कक्षाएं लगाने के बाद दोपहर को कोचिंग की कक्षाएं लगाती हैं। इसके बाद कुछ समय दिन में आराम करने के बाद शाम को 4-5 घंटे सेल्फ स्टडी करती हैं। जेईई मेन की परीक्षा के बाद अब एडवांस की तैयारी में जुटी हुई हैं। दिपाशा की सफलता से उनके परिजन काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट पर रुकावट होने से वीरवार को जाना परिणाम :
बुधवार रात को परिणाम जारी हुआ
तो विद्यार्थियों को इंटरनेट संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही वेबसाइट में भी रुकावट पैदा हो रही थी। इसके चलते वीरवार को छात्रों ने अपने परिणाम जाने।

इन बच्चों ने भी किया नाम रोशन
तनिश को 99.92 प्रतिशत अंक मिले हैं। वे हिमाचल के रहने वाले हैं और चंडीगढ़ में रहकर कोचिंग कर रहे थे। इसी तरह पंचकूला के अलंकृत को 99.87 प्रतिशत अंक मिले हैं। चंडीगढ़ की दिशा कटिया को 99.87, पंचकूला की आशिमा गोयल को 99.85 प्रतिशत अंक मिले हैं। पंचकूला के अनमोल बंसल ने 99.84 प्रतिशत, पंचकूला के आयुष को 99.76 प्रतिशत अंक मिले हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि नियमित अध्ययन के जरिए ही सफलता मिलती है। अब वे
जेईई एडवांस्ड की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed