फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Success achieved in 10 villages of Fatehabad, now women across the state will keep an eye on smugglers

Chandigarh News: फतेहाबाद के 10 गांवों में मिली सफलता, अब प्रदेशभर में महिलाएं रखेंगी तस्करों पर नजर

Thu, 04 Jan 2024 08:30 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 08:30 PM IST
विज्ञापन
Success achieved in 10 villages of Fatehabad, now women across the state will keep an eye on smugglers
नशा मुक्त होने लगे गांव, हरियाणा पुलिस चलाएगी गांव-गांव अभियान
विज्ञापन

महिलाओं से सूचनाएं मिलने पर पुलिस करेगी तस्करों पर कार्रवाई
डीजीपी ने ली सभी एसपी की बैठक में दिए दिशा निर्देश
चंडीगढ़। प्रदेश के फतेहाबाद जिले के दस गांवों में महिलाएं दिन-रात नशा तस्करों पर निगरानी रखती हैं। इसके बाद महिलाओं से सूचना मिलने पर पुलिस तस्करों पर कार्रवाई करती है। इस मुहिम का ही असर है कि अब ये सभी गांव नशा मुक्ति की ओर बढ़ रहे हैं। सकारात्मक परिणाम के बाद अब हरियाणा पुलिस नशा प्रभावित अन्य जिलों में इस मुहिम को शुरू करने जा रही है।
फतेहाबाद के इन 10 गांवों में मताना, कुम्हारिया, भोडा होशनाक, ढाणी ठोबा, ढाणी चानन, खान मोहम्मद, बनावाली सोत्तर, सिरढान, गिल्लाखेड़ा और बनावली शामिल है। इन गांवों के युवाओं ने खुद को पढ़ाई, खेल से और बड़े व बुजुर्गों ने खुद को काम धंधे, खेतीबाड़ी से जोड़कर नशे को अलविदा करने का संकल्प किया है, जोकि दूसरे गांवों के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने फतेहाबाद में शुरू इस पहल की सराहना करते हुए अन्य जिलों को भी सार्थक प्रयास के लिए प्रेरित किया। साथ ही एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे भी अपने जिलों में इस प्रकार के प्रयास करें।
विज्ञापन


इसलिए आगे आ रही महिलाएं
नशा मुक्ति अभियान में महिलाएं बढ़-चढ़कर आगे आ रही हैं। बड़ी वजह है कि उनके बेटे, भाई इस नशे के दलदल में जान गंवा रहे हैं। दूसरा अगर परिवार में किसी को नशे की लत लगती है तो आर्थिक रूप से भी परिवार उजड़ रहे हैं। कई गांवों में तो नशे के चलते लोगों ने अपनी पुस्तैनी जमीन और घर तक भी बेच डाले हैं। अपने परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए महिलाएं यह कदम उठा रही हैं और समूह बनाकर तस्करों की दिन-रात निगरानी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रहरियों से भी लें सूचनाएं और फीडबैक
वीरवार को डीजीपी ने वीसी के माध्यम से सभी एसपी और पुलिस आयुक्तों की बैठक ली। बैठक में नशा मुक्ति को लेकर फीडबैक लेते हुए सख्त निर्देश दिए कि तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना है। डीजीपी ने ग्राम प्रहरी योजना के तहत छेड़छाड़ वाले हॉटस्पॉट और नशा तस्करी को लेकर इनपुट लें। कपूर ने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस 'नशा मुक्त गांव' करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed