फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Subsidy of Rs 2500 crore outstanding on Punjab government of Powercom

Punjab: पावरकॉम के गले की हड्डी बनी मुफ्त बिजली सुविधा, सरकार पर बकाया 2500 करोड़ की सब्सिडी

Mon, 25 Mar 2024 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 02:39 PM IST
सार

पावरकॉम को मुफ्त बिजली सुविधा भारी पड़ रही है।गरमी भी शुरू हो गई है और पीक सीजन में निर्विध्न बिजली सप्लाई यकीनी बनाने के लिए इन दिनों सिस्टम के रख-रखाव का काम जोरों पर चल रहा है। ऐसे में पैसों की कमी से मरम्मत कार्यों के लिए जरूरी सामान की खरीद-फरोख्त प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन
Subsidy of Rs 2500 crore outstanding on Punjab government of Powercom
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब सरकार की 300 यूनिट मुफ्त बिजली सुविधा पावरकॉम के गले की हड्डी साबित हो रहा है। वर्तमान में बिजली सब्सिडी के करीब 2500 करोड़ सरकार की तरफ पेंडिंग हैं। जिसकी जल्द अदायगी न होने से पावरकॉम को अगले महीने अप्रैल में अपने मुलाजिमों को तनख्वाह व पेंशनें देने में मुश्किल हो सकती है।

विज्ञापन


पावरकॉम के उच्चाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पेंडिंग 2500 करोड़ की बिजली सब्सिडी में करीब 1900 करोड़ का पिछला बकाया है और बाकी 600 करोड़ मार्च की पेंडिंग सब्सिडी है। उम्मीद है कि सरकार की ओर से जल्द इसका भुगतान कर दिया जाएगा। पावरकॉम की ओर से इस बारे में सरकार को रिमाइंडर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक साल 2022-23 में करीब 20000 करोड़ की बिजली सब्सिडी रही थी, जबकि 2023-24 में यह बढ़कर 20200 करोड़ रहेगी। वहीं वित्तीय साल 2024-25 में बिजली सब्सिडी के बढ़कर 22000 करोड़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पावरकॉम का अनुमान
कैटेगरी                         बिजली सब्सिडी राशि (करोड़ों में)

घरेलू खपतकार                         9000
औद्योगिक क्षेत्र                         3000
खेतीबाड़ी                              10000

इस बारे में पीएसईबी इंजीनियर्स एसोसिएशन के महासचिव इंजीनियर अजयपाल सिंह अटवाल का कहना है कि आने वाले धान सीजन के मद्देनजर पावरकॉम को इस समय बिजली सिस्टम के रख-रखाव के काम करने होते हैं। ओवर लोड ट्रांसफार्मरों को अंडर लोड किया जाता है। ट्रांसफार्मर, तारें बदलने का काम चल रहा है। अन्य भी कईं जरूरी मरम्मत कार्य होते हैं, वह सभी पीक सीजन से पहले निपटाए जाने होते हैं। लेकिन आर्थिक दिक्कत के चलते मरम्मत कार्यों के लिए जरूरी सामान खरीदने में दिक्कत हो सकती है।


पंजाबी यूनिवर्सिटी से जाने-माने अर्थशास्त्री एवं राजनीतिक मामलों के माहिर प्रोफेसर बलविंदर सिंह टिवाणा का मानना है कि मुफ्त की सुविधाएं किसी भी राज्य की आर्थिक स्थिति के लिए सही नहीं हैं। अपने वोट बैंक को मजबूत करने के लिए सियासी पार्टियां मुफ्त की सुविधाओं का ऐलान कर देती हैं और बाद में सत्ता में आने पर इसे लागू भी कर देती हैं। अगर मुफ्त की सुविधाएं देनी भी हैं, तो केवल समाज के जरूरतमंद वर्ग को ही इनका लाभ मिलना चााहिए। यह नहीं होना चाहिए कि जो व्यक्ति आयकर रिटर्न भर रहा है, उसे भी इसका लाभ मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed